सतना जिले के अंतिम छोर पर बसे पाथर कछार गांव में मां काली का दिव्य दरबार नवरात्रि में भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। घने जंगलों और वादियों के बीच स्थित विशाल प्रतिमा चमत्कारिक मानी जाती है। यहां लाल गुड़हल, नारियल और चुनरी चढ़ाने से मन्नत पूरी होने की मान्यता है। ऐतिहासिक रूप से पथरीगढ़ स्टेट से जुड़ा यह स्थान आज भी आस्था, संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं का प्रतीक है।

हाइलाइट्स
मझगवां, स्टार समाचार वेब
इन दिनों नवरात्रि पर्व की धूम है, चहुओर मां के जयकारे के लग रहे हैं। धार्मिकोत्सव के इस माहौल से जिले के अंतिम छोर पर बसा पाथर कछार गांव भी भक्ति में डूबा हुआ है जहां इन दिनों मां काली का भव्य और दिव्य दरबार भक्तों की आस्था और चमत्कारों का अद्भुत केंद्र बना हुआ है। बरौंधा घाटी के नीचे, घने जंगलों और मनोरम वादियों के बीच स्थित मां काली की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए मुरादें पूरी करने वाली मानी जाती है। नवरात्रि में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ने से इन दिनों यह मंदिर भक्तों से गुलजार है, जहां देवी भागवत पाठ, भंडारे और चढ़ावे की परंपरा आज भी निरंतर जारी है। ग्रामीणों का विश्वास है कि यदि कोई भक्त सोमवार या गुरुवार को लाल गुड़हल, नारियल, पान और लाल चुनरी चढ़ाकर मां से अरदास करता है, तो उसकी मनोकामना शीघ्र पूरी होती है। यहां की महिमा का प्रमाण न केवल लगातार चलने वाले भंडारे और चढ़ावे में झलकता है, बल्कि भक्तों के अनुभव भी इसे पुष्ट करते हैं। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि मां काली के दरबार में मन्नत मांगने के कुछ ही समय बाद उनकी समस्याएं दूर हो गईं।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
इस प्रतिमा से जुड़ी एक प्राचीन कथा भी प्रचलित है। कहा जाता है कि यह देवी पथरीगढ़ स्टेट के शासक ज्वाला सिंह की इष्ट थीं। जनश्रुति के अनुसार युद्धों के दौरान स्वयं मां काली उनकी ओर से लड़ती थीं। मां की इस कृपा से ज्वाला सिंह ने आल्हा-उदल जैसे महान योद्धाओं को भी पराजित किया था। आज भी ग्रामीण मानते हैं कि यह स्थान उस दिव्य शक्ति और आस्था का प्रतीक है।
चुनौतियां और संभावनाएं
परिवहन और सड़क सुविधाओं की कमी से सामान्य दिनों में यहां कम लोग पहुंच पाते हैं, जबकि नवरात्रि में भारी भीड़ उमड़ती है। मां काली की यह प्रतिमा जिले में मैहर की मां शारदा व राम गिरि शिवानी शक्तिपीठ की फूलमती माता मंदिर के बाद सबसे प्रमुख धार्मिक धरोहर मानी जाती है। प्राकृतिक सुंदरता और आस्था के सम्मिश्रण से यह स्थान न केवल भक्तों की श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में भी संरक्षित किए जाने योग्य है। सतना मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर होने और जंगली इलाके में बसे होने के कारण यहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है।स्थानीय लोगों के साथ यहां पहुंचने वाले भक्तों का मानना है कि यदि इस स्थान का विकास किया जाए, तो यह जिले का एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल बन सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।