सतना के उचेहरा क्षेत्र में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य और चोरी का सामान खरीदने वाले तीन व्यापारी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने कई मंदिरों की चोरी का खुलासा कर पीतल के घंटे सहित सामग्री बरामद की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
र्मिक आस्था के केन्द्र मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी के आरोपियों से चोरी की सामग्री खरीदने वाले तीन व्यापारियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से पीतल के घंटे, कलश व अन्य सामग्री बरामद की गई है। वारदात में शामिल एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस टीम के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
चोरी की 5 घटनाओं का हुआ खुलासा
उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा ने बताया कि 26 जून को गोवरांव कला स्थित सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर और माता पार्वती के मंदिर से अज्ञात चोरों ने 11-11 किलो के दो घंटे चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद पांडेय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य संकलन किया गया। साइबर सेल की मदद लेकर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध पीतल के घंटे उचेहरा कस्बे में बेंचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर दबिश देकर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में संदिग्धों ने गोवरांव कला स्थित सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर एवं माता पार्वती मंदिर के अलावा उरदनी स्थित खेरमाई मंदिर, नरहटी मंदिर, परसमनिया स्थित राजाबाबा मंदिर में चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
चोरी की सामग्री बेंच की पार्टी
मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह उरदनी गांव के साकेत समुदाय के पांचों युवकों ने मंदिरों से चुराए गए सामान उचेहरा के व्यापारियों को बेंचे। चोरी की सामग्री बेंचने से मिले पैसे से चोर गिरोह के सदस्यों ने कई दिनों तक पार्टी की। रुपए कम हो जाने पर शेष चुराया गया सामान बेचने की फिराक में चोर गिरोह के सदस्य थे तभी पुलिस को भनक लग गई। थाना प्रभारी उचेहरा ने बताया कि चोर गिरोह के पांच सदस्यों के अलावा मंदिर से चुराए गए पीतल व फूल के घंटा व अन्य सामान खरीदने वाले उचेहरा के व्यापारी राजेश ताम्रकार पिता हनुमान प्रसाद निवासी वार्ड नं. 7, विजय ताम्रकार पिता हनुमान प्रसाद ताम्रकार निवासी वार्ड नं. 7 और कैलाश ताम्रकार पिता द्वारिका प्रसाद ताम्रकार निवासी वार्ड नं. 13 को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
उपासना स्थल का किया अपमान
सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद ने पुलिस को बताया कि मंदिर में चोरी करने वाले चारों के द्वारा 11-11 किलो के पीतल के घंटे चुराने के अलावा मंदिर में अपमानजनक हरकतें की। चोरों ने शिव लिंग के ऊपर पैर रखा। परिक्रमा स्थल पर पान खाकर थूक दिया था जिससे धार्मिक आस्थाएं आहत हुई। उचेहरा थाना प्रभारी ने बताया कि चोर गिरोह के सदस्य अमित कोल पिता नंदीलाल कोल निवासी उरदनी, अतुल साकेत पिता सोमनाथ साकेत निवासी उरदनी, प्रीतम साकेत पिता मोतीलाल साकेत निवासी उरदनी, विनय साकेत पिता विश्वनाथ निवासी उरदनी और योगेन्द्र उर्फ ओम साकेत पिता राज बहादुर निवासी उरदनी को गिरफ्तार किया गया है।

त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह