मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुंबई में देश के प्रमुख उद्योग समूहों के शीर्ष नेतृत्व के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल, सेमीकंडक्टर, औद्योगिक गैस, ट्रांसमिशन, टायर, आईटी और अधोसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर हुई इन बैठकों में उद्योग समूहों ने प्रदेश में नई इकाइयां स्थापित करने और अपने मौजूदा निवेश का विस्तार करने में गहरी रुचि दिखाई।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न औद्योगिक समूहों द्वारा नवकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, केमिकल और अन्य क्षेत्रों में लगभग 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से प्रदेश में 14,375 नए रोजगार सृजित होने की संभावना है।
प्रमुख क्षेत्रों के निवेश प्रस्ताव
नवकरणीय ऊर्जा: 71,289 करोड़ रुपये
टेक्सटाइल्स: 5,000 करोड़ रुपये
फार्मास्यूटिकल्स: 2,280 करोड़ रुपये
रियल एस्टेट: 1,000 करोड़ रुपये
केमिकल उद्योग: 400 करोड़ रुपये
सूचना प्रौद्योगिकी (IT): 200 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, औद्योगिक भूमि की प्रचुर उपलब्धता, लगातार विकसित हो रही अधोसंरचना और कुशल कार्यबल उद्योगों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। राज्य सरकार का मुख्य प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि निवेशकों को भूमि, बिजली, पानी, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुगमता से मिल सकें। इन निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उद्योग जगत को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए इकाइयों की स्थापना में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मुंबई में आयोजित ‘मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर संवाद’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने आरपीजी, वेलस्पन, आईनॉक्स, भिलोसा, इप्का और सन फार्मा के प्रमुखों के साथ विस्तृत चर्चा की...
आरपीजी समूह (RPG Group):
समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका के साथ विद्युत पारेषण (Transmission), टायर निर्माण और आईटी क्षेत्र में निवेश पर चर्चा हुई। समूह ने जबलपुर में विद्युत पारेषण और रतलाम, सागर या जबलपुर में टायर निर्माण इकाई स्थापित करने तथा उज्जैन में आईटी सुविधाओं का लाभ उठाने में रुचि दिखाई।
वेलस्पन समूह (Welspun Group):
प्रबंध निदेशक संदीप गर्ग के साथ मिल की भूमि पर टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क विकसित करने और एंकर यूनिट लगाने पर विचार हुआ। इसके अलावा, समूह कॉर्प के एमएस लाइन पाइप क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये के निवेश और सिंटेक्स के 700 करोड़ रुपये के प्रगतिरत निवेश पर भी संवाद हुआ।
आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स (INOX Air Products):
प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जैन के प्रस्ताव के तहत मध्यप्रदेश में 1,260 करोड़ रुपये के निवेश से देश का पहला अति-उच्च शुद्धता वाला सेमीकंडक्टर-ग्रेड सिलेन गैस संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जिससे 320 से अधिक स्थानीय रोजगार मिलने की उम्मीद है।
भिलोसा इंडस्ट्रीज (Bhilosa Industries):
प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने पीएम मित्र पार्क, धार को केंद्र बनाते हुए चरणबद्ध रूप से कुल 7,500 करोड़ रुपये के निवेश और लगभग 3,750 रोजगार के अवसरों की योजना प्रस्तुत की। कंपनी ने वर्ष 2028 से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
इप्का लैबोरेटरीज (Ipca Laboratories): प्रबंध निदेशक अजीत कुमार जैन ने देवास में लगभग 1,000 करोड़ रुपये और विक्रम उद्योगपुरी (उज्जैन) में लगभग 80 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा। दोनों परियोजनाओं से करीब 1,500 रोजगार सृजित होने की संभावना है।
सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharma): कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी के साथ पीथमपुर में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की ग्रीनफील्ड परियोजना के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। इससे 1,750 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। साथ ही, रतलाम में प्रस्तावित फार्मा पार्क और बड़े सौर ऊर्जा प्रकल्प पर भी विचार-विमर्श किया गया।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ ने आईपीएस कैडर रिव्यू में देरी पर CAT का आदेश बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कूनो से लाए गए दो चीतों को विमुक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश चीतों का तीसरा आवास बन गया है। इस अवसर पर गिद्ध गणना रिपोर्ट-2026 और बुंदेली पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और पटवारी कार्रवाई के विरोध में पटवारियों ने ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर हो गए हैं। गुना, देवास और आगर मालवा के विवाद की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह