पितृपक्ष से पहले गया जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी बढ़ी। रेलवे ने विंध्य यात्रियों की सुविधा के लिए सतना होकर जबलपुर और रानी कमलापति से गया तक स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पितृपक्ष के नजदीक आते ही गया जाने वाली ट्रेनों में अभी से कन्फर्म सीट की मारामारी शुरू हो गई है। विंध्य क्षेत्र से काफी लोग गया में फाल्गु नदी के तट पर पिडंदान करने के लिए जाते है। ऐसे में ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सतना के रास्त दो पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन तीन-तीन ट्रिप में चलाने प्लान तैयार किया है।
बताया गया कि एक ट्रेन रानी कमलापति से गया तो दूसरी ट्रेन जबलपुर से गया के बीच संचालित होगी। स्पेशल ट्रेन में एसी से लेकर स्लीपर एवं जनरल श्रेणी तक के कोच होंगे। रेलवे जल्द ही इन गाड़ियों में आरक्षण प्रक्रिया शुुरु करेगा।
जबलपुर-गया स्पेशल
डाउन गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया स्पेशल ट्रेन 29 सितम्बर एवं 4 और 9 अक्टूबर को जबलपुर से रात 9.25 पर चलेगी जो मैहर रात 1.40 एवं सतना 2 बजे आएगी और अगले दिन गया दोपहर 2.30 पर पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी संख्या 01702 गया-जबलपुर स्पेशल 28 सितम्बर एवं 3 एवं 8 अक्टूबर को गया से दोपहर3.30 पर चलेगी जो सतना रात 3.25 एवं मैहर 3.50 पर आएगी और अगले दिन जबलपुर सुबह 8.10 पर पहुंचेगी। अप-डाउन की यह गाड़ी सिहोर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, भभुआ रोड़, सासाराम, देहरी-आॅन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड़ स्टेशनों पर होगा।
इस तरह होगा संचालन रानी कमलापति-गया स्पेशल
डाउन गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल 27सितम्बर एवं 2 और 7 अक्टूबर को रानी कमलापति से दोपहर 3.20 पर चलेगी जो मैहर रात 1.40 एवं सतना 2 बजे आएगी और अगले दिन सुबह गया दोपहर 2.30 पर पहुंचेगी। वहीं अप गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल 30 सितम्बर एवं 5 और 10 अक्टूबर को गया से दोपहर 3.30 पर चलेगी जो सतना रात 3.25 एवं मैहर 3.50 पर आएगी और रानी कमलापति अगले दिन सुबह शाम 4.15 पर पहुंचेगी। अप-डाउन की यह गाड़ी नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोर रोड़, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपध्याय जंक्शन, भभुआ रोड़, डेहरी-आॅन-सोन, अनुग्रह नारायण रोड़ स्टेशनों पर होगा।
मेल, क्षिप्रा में बुकिंग बंद
गया के लिए सतना स्टेशन से आधा दर्जन गाड़िया हैं जिसमें मुबंई-हावडा मेल एक्सप्रेस केवल हफ्ते के सातों दिन है। क्षिप्रा हफ्ते के तीन दिन तो बाकी साप्ताहिक गाड़ियां हैं। बताय गया कि मेल एवं क्षिप्रा एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में भीड़ अत्यधिक होने की बजह से रेलवे ने वेटिंग का टिकट भी बंद कर दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।
पितृपक्ष से पहले गया जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी बढ़ी। रेलवे ने विंध्य यात्रियों की सुविधा के लिए सतना होकर जबलपुर और रानी कमलापति से गया तक स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं।