मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।

देवास। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के पुंजापुरा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में निरंतर परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्र धर्म की मिसाल पेश की है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में संवैधानिक दायित्व संभालने वाले मोदी आज देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा में समर्पित हैं। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के प्रदेशभर के 35 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 212 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की।
वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न स्थानों के राइडर्स से वर्चुअली संवाद किया। देवास जिले के पुंजापुरा में शाजापुर जिले के निवासी और बाइक राइडर श्री दीपेश गोटी ने प्रधानमंत्री से अपने अनुभव साझा किए। गोटी ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को जानने और पीएम आवास योजना के हितग्राहियों से मिलने का अवसर मिला है। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के युवाओं की उद्यमशीलता और उनकी कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के युवा अब व्यापार और नए अवसरों की तलाश में आगे आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) से प्रदेश में लगभग 20 साल से बंद पड़ी राज्य परिवहन निगम की बसों का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा। मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर का विशाल सड़क नेटवर्क है, जिससे ग्रामीण आबादी को भी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा' का सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने करणावत पुलिस सहायता केंद्र को थाना बनाने और जवानों के लिए आवास निर्माण की घोषणा भी की।
राज्य सरकार किसानों और महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है...
कृषि विकास: प्रदेश का सिंचित कृषि भूमि का रकबा बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है। इस वर्ष एमएसपी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देते हुए 2,625 रुपए की दर से गेहूं खरीदा गया है।
लाड़ली बहना योजना: महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए अब तक 55 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि खातों में भेजी जा चुकी है।
शिक्षा सुधार: सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कभी 16 प्रतिशत रहने वाली ड्रॉप-आउट दर अब घटकर शून्य हो गई है। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, स्कूटी और साइकिलें प्रदान की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह