रीवा के संजय गांधी अस्पताल सहित विंध्य क्षेत्र के प्रमुख अस्पतालों में पीएसए यूनिट वर्षों से बंद पड़ी है। मरीजों को केवल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) से सप्लाई दी जा रही है, जिस पर हर माह लगभग 20 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। जबकि पीएसए प्लांट चालू होने पर खर्च पांच लाख से भी कम आता।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
एसएस मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित विंध्य के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में लगा पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोर्प्शन) प्लांट वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। जबकि इस प्लांट से प्रति दिन करीब 1500 एलपीएम ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाता था। ऐसे में संजय गांधी, गांधी मेमोरिय अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती मरीजों को एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इसके लिये मेडिकल कॉलेज को हर माह करीब 20 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि पीएसए प्लांट शुरू होने पर यह खर्च 5 लाख से भी कम हो सकता है।
जानकारी के अनुसार संजय गांधी अस्पताल को मॉडल अस्पताल के रूप में बनाया गया था। यही वजह है कि यहां पर शुरू में ही पीएसए प्लांट लगाया गया था। जिससे प्रतिदिन ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाता था। यह प्लांट हवा से ऑक्सीजन बनाता था। जिसका उपयोग मरीजों के लिये किया जाता था। लेकिन रख-रखाव के अभाव में यह प्लांट बंद हो गया। इसके बाद वर्ष 2021 में कोविड-19 के दौरान ऑक्सीजन के लिये मचे हाहाकार के दौरान मेंटीनेंस करा कर शुरू कराया गया था। कुछ माह बाद एलएमओ यानी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक स्थापित हो गये। जिसके चलते एक बार फिर चिकित्सा अधिकारियों ने इस ओर ध्यान देना बंद कर दिया। ऐसे में यह प्लांट तब से ही बंद पड़ा है। अब संजय गांधी, गांधी मेमोरियल और सुपर स्पेशलिटी में भर्ती मरीजों के लिये हर माह औसतन 20 लाख रुपये कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा लाखों रुपये प्रति माह मेंटीनेंस में भी खर्च किये जा रहे हैं।
टैंक का हर माह 2 लाख रुपए किराया
संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में स्थापित लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंक का किराया भी देना पड़ रहा है। यह टैंक आईनाक्स कंपनी के द्वारा वर्ष 2020 में लगाये गये हैं। इसके लिये 2 लाख 700 रुपये प्रति माह भुगतान कंपनी को किया जा रहा है। ऐसे में साल के 24 लाख 14 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हो रहे हैं। हालांकि इस राशि के अंतर्गत टैंक का मेंटीनेंस कंपनी को ही करना पड़ता है। आईनाक्स कंपनी बाम्बे की है, जिसका मध्य प्रदेश में हेड ऑफिस भोपाल में संचालित है। यहीं से रीवा में एलएमओ की सप्लाई दी जाती है।
1213 बेड में ऑक्सीजन सप्लाई
श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध संजय गांधी, गांधी मेमोरियल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कुल 1550 बेड हैं, जहां मरीजों को भर्ती किया जाता है। इनमें से एसजीएमएच के 733, जीएमएच के 250 और एसएसबी के 230 बेड कुल 1213 बेड सेंट्रल ऑक्सीजन से जुड़े हुये हैं। इन बेडों में 24 घंटे ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है।
पीएसए प्लांट के मेंटीनेंस में ज्यादा खर्च होते थे। मशीनरी भी पुरानी हो चुकी है। ऐसे में उसका मेंटीनेंस मुश्किल होता था। अब संजय गांधी, गांधी मेमोरियल और सुपर स्पेशलिटी में एलएमओ प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। इन अस्पतालों के 1 हजार 213 बेड ऑक्सीजन से कवर हैं।
डॉ. राहुल मिश्रा, अधीक्षक, एसजीएमएच रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।