सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में हुए पुष्पेन्द्र शाह हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिजनों ने थाना गेट पर धरना दिया। परिवार का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद परिवार को सुरक्षा और सात दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
सरई थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन बीते शुक्रवार सुबह से थाना गेट पर धरने पर बैठे थे। दूसरे दिन शनिवार की शाम धरनास्थल पर देवसर एसडीएम व एसडीओपी सहित सीएसपी व चितरंगी एसडीओपी पहुंचे। जहां परिजनों ने पुलिस व प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी करने व खुद की जान को खतरा बताते सुरक्षा देने के संबंध मेें मांग पत्र सौंपा। जहां पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सात दिन की मोहलत मांगी और परिजनों की सुरक्षा के लिए छह पुलिसकर्मियों को शिफ्ट में परिजनों के घर ड्यूटी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने धरना को समाप्त किया है। जानकारी के मुताबिक गोरा निवासी पुष्पेन्द्र शाह की हत्या प्रेम प्रसंग में होने का परिजनों ने आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि इस मामले में पुलिस सुस्त पड़ गई थी। जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और उनकी ओर से पीड़ित परिवार को अभी तक धमकी दी जा रही थी। जिससे डरे सहमें पीड़ित परिजन थाना गेट पर नर कंकाल रखकर बीते शुक्रवार की सुबह धरने पर बैठ गए थे। हालांकि मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। वहीं परिजनों की ओर से रखी गई मांग को पूरा करने का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया गया है। अब सरई पुलिस को सात के अंदर पुष्पेन्द्र की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजना है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
यह था पूरा मामला
थाना क्षेत्र के गोरा गांव निवासी पुष्पेन्द्र शाह बीते सात जुलाई की रात घर से करीब सौ मीटर दूरी पर पाही वाले घर सोने गया था। दूसरे दिन युवक वहां से लापता था। बौखलाए परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्चिंग शुरू की तो पाही वाले घर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर युवक का चप्पल और मोबाइल बरामद हो गया था। मगर युवक का कोई सुराग नहीं मिला। बल्कि ृ19 जुलाई को रेत में दबा हुआ युवक का कंकाल मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए रीवा भेजा तो डीएनए की पुष्टि हो गई। फिर भी पुलिस इस गंभीर मामले में लापरवाही बरत रही थी। पीड़ित परिवार के धरना के बाद पुलिस की नींद टूटी और अब आरोपियों को गिरफ्तार करने की आश्वासन दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।