राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कार्यक्रम के लिए तय किए गए मैदान के शुल्क और प्रशासनिक औपचारिकताओं को लेकर कांग्रेस और इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के बीच विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि रीजनल पार्क के सामने स्थित करीब 12,000 वर्गमीटर के मैदान को तीन दिन के लिए आरक्षित किया गया है। इसके एवज में IDA के खाते में पहले ही 10.08 लाख रुपए जमा किए जा चुके हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया है कि इसके बाद IDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की तरफ से तैयारी के नाम पर 4 लाख रुपए अतिरिक्त जमा कराने का पत्र थमा दिया गया, जिसे कांग्रेस ने मजबूरी में जमा कर दिया है। चौकसे के अनुसार, शुरुआत में इस मैदान का शुल्क मात्र 2 लाख रुपए बताया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर अचानक 10 लाख रुपए कर दिया गया।
कांग्रेस ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कार्यक्रम की आधिकारिक अनुमति 15 सितंबर को जारी की गई, जबकि तैयारी के नाम पर अतिरिक्त शुल्क 14 सितंबर से ही जोड़ दिया गया। कांग्रेस का आरोप है कि यह सब सत्ताधारी दल के दबाव में किया जा रहा है ताकि युवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों में बाधा डाली जा सके।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य नेताओं के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है।
बदलता रुख: सीएम ने कहा कि कांग्रेस पहले यह झूठा प्रचार कर रही थी कि सरकार कार्यक्रम की अनुमति नहीं दे रही है। अब जब अनुमति मिल गई है, तो वे पैसों को लेकर बेवजह का मुद्दा बना रहे हैं।
बयानबाजी पर तंज: मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पहले एक करोड़ रुपए तक खर्च करने की बात कर रही थी और अब 10 लाख रुपए के शुल्क पर आपत्ति जता रही है।
विकास पर सलाह: सीएम ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर कहा कि उन्हें राज्य में केन-बेतवा लिंक परियोजना समेत चल रहे अन्य विकास कार्यों पर सकारात्मक सुझाव देने चाहिए, न कि केवल राजनीति करनी चाहिए।
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 10 लाख रुपए से अधिक के शुल्क पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा था कि अंग्रेजों के शासनकाल में भी राजनीतिक सभाओं और आंदोलनों के लिए ऐसा भारी-भरकम शुल्क नहीं वसूला जाता था। उन्होंने सत्तारूढ़ दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के आयोजनों को मिलने वाली व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार को घेरा था।
इन बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह दी और देश में लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर लोकतंत्र को कलंकित करने का गंभीर आरोप भी लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह