राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। योजना का उद्देश्य समय पर उपचार और जनसहभागिता बढ़ाना है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सड़क पर किसी घायल की तड़पती जिंदगी को बचाने के लिए बढ़ाया गया एक हाथ अब केवल इंसानियत की मिसाल ही नहीं बनेगा, बल्कि शासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में समय पर उपचार उपलब्ध कराने और आमजन को निसंकोच मदद के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लागू की गई राहवीर योजना मानवता और संवेदनशीलता की नई पहचान बनकर उभर रही है। योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को दुर्घटना के बाद गोल्डन आॅवर यानी पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करता है, तो उसे शासन द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। दरअसल, कई बार सड़क हादसों में घायल लोग केवल इसलिए समय पर इलाज नहीं पा पाते क्योंकि राहगीर पुलिस कार्रवाई, पूछताछ या कोर्ट-कचहरी के झंझट के डर से मदद करने से बचते हैं। लेकिन अब शासन ने साफ कर दिया है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पुलिस द्वारा किसी प्रकार की अनावश्यक पूछताछ या परेशान नहीं किया जाएगा। यही वजह है कि राहवीर योजना लोगों में भरोसा और संवेदनशीलता दोनों बढ़ा रही है।
पहला एक घंटा महत्वपूर्ण
विशेषज्ञों के अनुसार दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसी दौरान यदि घायल को त्वरित चिकित्सा मिल जाए तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसी महत्वपूर्ण समय को ह्लगोल्डन आॅवरह्व कहा जाता है। शासन की यह योजना उसी जीवनरक्षक समय को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। योजना में उन गंभीर दुर्घटनाओं को शामिल किया गया है जिनमें पीड़ित को बड़ी सर्जरी की आवश्यकता हो, कम से कम तीन दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़े, मस्तिष्क या रीढ़ की गंभीर चोट हो अथवा उपचार के दौरान मृत्यु हो जाए। ऐसे मामलों में यदि किसी राहगीर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया है, तो वह शासन के पुरस्कार और सम्मान का पात्र होगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता का परिचय दें। आपकी छोटी-सी तत्परता किसी परिवार की खुशियां बचा सकती है। शासन की राहवीर योजना अब यह संदेश दे रही है कि सड़क पर किसी की जान बचाना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि सबसे बड़ा मानवीय धर्म है।

रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टाफ की तत्परता से सभी नवजातों को सुरक्षित स्थानांतरित कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।
रीवा जिले में देर रात आए भीषण आंधी-तूफान से 90 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। 45 से ज्यादा गांवों में अंधेरा छा गया, जबकि तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में विंध्य क्षेत्र की पहली बीटिंग हार्ट फोंटन कम्प्लीशन सर्जरी सफल रही। आठ घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्ची को नया जीवन मिला।
रीवा में आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मातृ मृत्यु दर को 70 से नीचे लाने का लक्ष्य बताया। संस्थागत प्रसव, नियमित जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया।
सीधी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की पैकारी खुलेआम होने के आरोप लग रहे हैं। गांवों, होटलों और ढाबों तक शराब की पहुंच से युवाओं में नशे की लत बढ़ने की चिंता गहराई है।
सिंगरौली में जनजातीय कार्य विभाग के स्थापना प्रभारी को लोकायुक्त रीवा की टीम ने 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी वेतन वृद्धि और एरियर भुगतान के बदले रिश्वत मांग रहा था।
तिवनी गांव में मिले दंपती के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव से पहले भाजपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन तेज है। सतना से अभय महाजन और अखंड प्रताप सिंह के नाम संभावित दावेदारों के रूप में राजनीतिक गलियारों में चर्चा में हैं।
नौतपा के बीच सतना में देर रात आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश से मौसम बदला। 24 घंटों में तापमान छह डिग्री तक गिर गया। कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही और प्री-मानसून बारिश के संकेत मिले।
राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। योजना का उद्देश्य समय पर उपचार और जनसहभागिता बढ़ाना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह