रीवा-सतना और मानिकपुर-जबलपुर रेलखंड में ट्रेनों के साथ ड्रोन उड़ाकर निगरानी की जाएगी। पत्थरबाजी, रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आरपीएफ को त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे अब तेजी से हाईटेक हो रहा है। रेलवे ट्रैक पर रील बनाने और ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले शरारती तत्वों पर अब आसमान से नजर रखी जा सकेगी। जल्द ही आने वाले समय में रेलवे ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) को आधुनिक ड्रोन उपलब्ध क राएगा। यह ड्रोन रीवा-सतना एवं मानिकपुर से जबलपुर रेलखंड के बीच सेक्शन में ट्रेनों के साथ उड़ाए जाएंगे, जिससे रेलवे ट्रैक और आसपास की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि मानिकपुर-सतना-जबलपुर रेलखंड में आए दिन ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जानकारों के अनुसार आरपीएफ पोस्ट को दिए गए ड्रोन सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। ट्रेन गुजरने के दौरान ड्रोन सेक्शन में उड़ाए जाएंगे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ड्रोन से मिलने वाली लाइव फुटेज कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी और उसका रिकार्ड भी सुरक्षित रखा जाएगा।
रेलवे के साथ यात्रियों तक को नुकसान
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों पर पत्थरबाजी से न सिर्फ रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। इसी को देखते हुए अब हाईटेक निगरानी सिस्टम लागू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अभी केवल स्टेशनों में ही सीसीटीवी कैमरे से ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाती है। ड्रोन की निगरानी से रेल हादसों पर बचाव कार्य में भी काफी मदद मिल सकेगी।
आरोपियों को पकड़ने में होगी आसानी
इंटरसिटी से लेकर मेल, सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में आरोपी पकड़ लिए जाते हैं, लेकिन कई बार अंधेरे और सुनसान इलाकों का फायदा उठाकर भाग जाते हैं। इसके अलावा इंटरनेट मीडिया पर डालने के लिए रील बनाने वाले युवक-युवतियां भी रेलवे ट्रैक पर आ जाते हैं। ऐसे में अब ड्रोन के माध्यम से इनकी निगरानी की जा सकेगी।
मिल चुका प्रशिक्षण
बताया जाता है कि तैयारियों को लेकर सतना, मैहर आरपीएफ पोस्ट समेत जबलपुर मंडल के अन्य स्टेशनों के आरपीएफ बल के दो-दो जवानों को ड्रोन उड़ाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। अब धीरे-धीरे कर अन्य जवानों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे अलग-अलग शिफ्ट में ये जवान ड्रोन को उड़ाकर ट्रेनों व ट्रैक की निगरानी कर सकें।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लापरवाही सामने आने पर बड़ा की एसडीएम आरती यादव को हटा दिया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार जैन को बंडा के एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला पार्क सड़क पर रातभर से डटे इंटर्न डॉक्टरों ने पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में आज पूरे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद रखने का ऐलान किया है।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास। इंदौर, जबलपुर और भोपाल ने देश के शीर्ष शहरों में बनाई जगह। जानिए पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह