रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने और दलालों पर अंकुश लगाने के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के तहत आरक्षण केंद्र पर स्वयं उपस्थित होकर अपने या अपने परिवार के लिए टिकट बनवाने वाले यात्रियों को सबसे पहले प्राथमिकता मिलेगी। नए नियम 1 अगस्त से लागू होंगे। बताया गया कि रेलवे ने टोकन वितरण को दो श्रेणियों में बांटा है। श्रेणी ‘ए’ में वे यात्री होंगे जो स्वयं आरक्षण केंद्र पर आकर अपने या परिवार के सदस्य के लिए तत्काल टिकट बुक कराएंगे। इन यात्रियों की बुकिंग पहले की जाएगी। इसके बाद श्रेणी ‘बी’ के तहत एजेंट या अन्य व्यक्तियों की बुकिंग होगी।
इस तरह लगेंगे पहचान पत्र
‘ए’ प्राथमिकता में स्वयं या परिवार के सदस्यों के लिए टिकट लेने वाले यात्री शामिल होंगे। इसके लिए आधार कार्ड या रेलवे द्वारा मान्य कोई अन्य फोटो पहचान पत्र आवश्यक होगा। परिवार के सदस्य के लिए टिकट लेने पर संबंध प्रमाणित करने वाले दस्तावेज, जैसे राशन कार्ड, फैमिली मेडिकल कार्ड या परिवार का विवरण दर्शाने वाला कोई सरकारी दस्तावेज भी देना होगा। यदि कोई प्रतिनिधि परिवार के सदस्य की ओर से आवेदन कर रहा है, तो उसके स्व-प्रमाणित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। प्राथमिकता ‘बी’ में वे सभी यात्री आएंगे जो स्वयं या परिवार के अलावा अन्य के लिए टिकट लेना चाहते हैं। इनके लिए आवेदनकर्ता और संबंधित यात्री दोनों के फोटो पहचान पत्र की स्व-प्रमाणित प्रति तथा यात्री के हस्ताक्षरित अनुरोध पत्र की आवश्यकता होगी।
आरपीएफ की तैनाती अनिवार्य
बताया जाता है कि तत्काल टोकन व्यवस्था में आरपीएफ की तैनाती अनिवार्य है। कई बार देखने में आया है कि रेल सुरक्षा बल के न होने से आरक्षण कार्यालय खुलते ही टिकन के लिए भगदड़ सी मचती है। वहीं काउंटरों में भीड़ ज्यादा होने की वजह आपस में तू-तू-मैं-मैं तक होती है। हालांकि नई व्यवस्था में वरिष्ठ अधिकारियों ने आरपीएफ की सहायता लेने के निर्देश दिए हैं।
टोकन में दर्ज होगा विंडो नंबर
टोकन जारी करते समय रेलवे कर्मचारी आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच कर टोकन नंबर, प्राथमिकता श्रेणी और विंडो नंबर दर्ज करेंगे। यदि किसी स्टेशन पर दो काउंटर हैं, तो टोकन क्रमश: ए-वन विडो, ए-टू विंडो जैसे क्रम में दिए जाएंगे। प्राथमिकता ‘बी’को तभी अवसर मिलेगा जब प्राथमिकता ‘ए’ के सभी यात्रियों की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अपनी बारी छोड़ देता है, तो उसका उल्लेख दर्ज किया जाएगा और बाद में उसे उसी श्रेणी के अंतिम व्यक्ति के बाद अवसर दिया जा सकता है।
ये होगा टोकन का समय
एसी श्रेणी के लिए: सुबह 8.30 से 9 बजे तक
नॉन-एसी श्रेणी के लिए: सुबह 9 से 9.30 बजे तक
प्रत्येक काउंटर पर एसी के लिए 10 और नॉन-एसी के लिए 15 टोकन दिए जाएंगे।
ये नियम भी होंगे लागू

सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।
सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। हादसे ने शासकीय भवनों के रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह