रायसेन में 3 दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का समापन हुआ। नितिन गडकरी ने खुद को किसान बताते हुए ग्रामीण विकास पर जोर दिया, वहीं किसानों के मुद्दे पर रायसेन जा रहे जीतू पटवारी को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उन्न्त कृषि महोत्सव में शामिल हुए।
रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित 3 दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव का सोमवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जहाँ एक ओर विकास की बातें हुईं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज रहीं।
मंच से संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने एक आत्मीय लहजा अपनाया। उन्होंने कहा "मुझे बहुत खुशी है कि मैं यहाँ एक मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक किसान के रूप में आया हूँ। मैं स्वयं खेती करता हूँ और नए प्रयोगों को करीब से देखता हूँ।"
किसान मजबूत होगा तभी देश का विकास
गडकरी ने जोर देकर कहा कि देश का वास्तविक विकास तभी संभव है जब गाँवों के किसानों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गाँव, गरीब और मजदूर का कल्याण ही सरकार की प्राथमिकता है।
कृषि महोत्सव में शामिल होने से पहले नितिन गडकरी ने रायसेन में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) परियोजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इसके बाद, उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी ली।
एक तरफ जहाँ महोत्सव का जश्न था, वहीं दूसरी ओर सियासत भी गरमाई रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) जीतू पटवारी किसानों की समस्याओं को लेकर रायसेन जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भोपाल के आनंद नगर में ही बैरिकेडिंग कर रोक लिया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज से घबरा रही है। पटवारी ने कहा कि मंडियों में किसान अपना गेहूं 2,000 रुपये से भी कम में बेचने पर मजबूर हैं। कांग्रेस ने संकल्प दोहराया कि वे किसानों के हक की लड़ाई जारी रखेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत उच्च शिक्षा में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मध्यप्रदेश भोज मुक्त विवि में राज्य स्तरीय प्रारंभिक बैठक को आयोजित की गई। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित की जाएगी।
मध्यप्रदेश भाजपा में पुराने नेताओं और सिंधिया समर्थक खेमे के बीच जारी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर और गोविंद सिंह राजपूत पर तीखा हमला बोला है।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी-लू की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। नौतपा के छठें दिन 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इधर, राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बूंदाबांदी हुई। बीती रात 12:30 बजे से तड़के 3 बजे तक तेज हवाएं चलीं।
NEET Paper Leak Protest in Bhopal: भोपाल में नीट परीक्षा धांधली के विरोध में CM हाउस का घेराव करने निकले NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी सहित 200 कांग्रेसी हिरासत में।
इंदौर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हो गया है। सादगी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ शुरू हुए इस वर्ग के समापन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।
रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्टाफ की तत्परता से सभी नवजातों को सुरक्षित स्थानांतरित कर बड़ा हादसा टाल दिया गया।
रीवा जिले में देर रात आए भीषण आंधी-तूफान से 90 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए। 45 से ज्यादा गांवों में अंधेरा छा गया, जबकि तापमान में सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।
रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में विंध्य क्षेत्र की पहली बीटिंग हार्ट फोंटन कम्प्लीशन सर्जरी सफल रही। आठ घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्ची को नया जीवन मिला।
रीवा में आयोजित कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मातृ मृत्यु दर को 70 से नीचे लाने का लक्ष्य बताया। संस्थागत प्रसव, नियमित जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया।
सीधी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की पैकारी खुलेआम होने के आरोप लग रहे हैं। गांवों, होटलों और ढाबों तक शराब की पहुंच से युवाओं में नशे की लत बढ़ने की चिंता गहराई है।