शिलॉन्ग के राजा रघुवंशी हत्याकांड में राज कुशवाह की जमानत पर सुनवाई पूरी। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की रिहाई के बाद परिवार ने जताई असुरक्षा। पढ़ें पूरी कानूनी रिपोर्ट।

शिलॉन्ग। स्टार समाचार वेब
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग को दहला देने वाले चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में कानूनी कार्यवाही अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद इस मामले के सह-आरोपी और सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह की जमानत याचिका पर शिलॉन्ग की जिला एवं सत्र अदालत में मंगलवार को लंबी और तीखी बहस हुई।
मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। सरकारी वकील केशव गौतम ने मीडिया को जानकारी दी कि अदालत ने राज कुशवाह के साथ-साथ तीन अन्य सह-आरोपियों—विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत की याचिकाओं पर भी सुनवाई पूरी कर ली है। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद माननीय न्यायाधीश ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर कोर्ट अपना आदेश सुना सकता है।
राज कुशवाह के वकील योबिन ने कोर्ट में मजबूती से तर्क दिया कि जब इस पूरे मामले की मुख्य आरोपी मानी जा रही सोनम रघुवंशी को अदालत जमानत दे चुकी है, तो 'समानता' (Parity) के सिद्धांत के आधार पर राज कुशवाह को भी जेल में रखना न्यायसंगत नहीं है। बचाव पक्ष का कहना है कि पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों में यदि मुख्य किरदार को राहत मिली है, तो सह-आरोपियों को भी कानूनन वही लाभ मिलना चाहिए।
गौरतलब है कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पुलिस की जांच प्रक्रिया में रही कुछ तकनीकी खामियों और कानूनी पेचीदगियों के कारण जमानत मिल गई थी। सोनम के जेल से बाहर आने के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में शोक और गुस्से की लहर है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने इस फैसले पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे न्याय की हार बताया है।
राजा के परिजनों ने मेघालय के मुख्यमंत्री से इस संवेदनशील मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। परिवार का स्पष्ट रूप से कहना है कि यदि हत्याकांड की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी ही एक-एक कर बाहर आ जाएंगे, तो मामले के महत्वपूर्ण गवाहों की जान को खतरा हो सकता है। परिजनों को डर है कि आरोपी अपनी रसूख का इस्तेमाल कर साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं।
यह भी पढें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।