×

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम का लैपटॉप और पिस्टल बरामद, इंदौर में जांच तेज!

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी सोनम रघुवंशी का लैपटॉप और हत्या में प्रयुक्त पिस्टल इंदौर के नाले से मिली। जानें केस में अब तक क्या हुआ और आगे क्या है।

By: Ajay Tiwari

Jun 25, 20254:42 PM

view32

view0

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम का लैपटॉप और पिस्टल बरामद, इंदौर में जांच तेज!


इंदौर. स्टार समाचार वेब

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के आरोपी सोनम रघुवंशी का लैपटॉप आज बुधवार सुबह इंदौर में एक नाले के अंदर से बरामद कर लिया गया है। पिछले दो दिनों से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम इस लैपटॉप की गहनता से तलाश कर रही थी, जो आखिरकार आज पूरी हुई। इसके साथ ही, ओल्ड पलासिया के पास उसी नाले में खोजबीन के दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी पुलिस को मिली है, जिसे आरोपियों ने राजा की हत्या के लिए खरीदा था।

लैपटॉप बरामदगी और आरोपियों से आमना-सामना: जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिलोम की निशानदेही पर पुलिस ने नाले से लैपटॉप को निकाला। शिलोम ने पुष्टि की है कि यह वही लैपटॉप है जिसे उसने नाले में फेंका था। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे, क्राइम ब्रांच थाना और शिलांग SIT ने मामले के तीनों गिरफ्तार आरोपियों – लोकेंद्र, शिलोम और बल्लू – का आमना-सामना कराया। पहले लोकेंद्र और शिलोम से पूछताछ की गई, जिसके बाद चौकीदार बल्लू से भी सघन पूछताछ जारी है। हालांकि, राजा की सोने की चेन, मांगसूत्र और 5 लाख रुपये वाले मिस्ट्री बैग के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

क्या है पूरा मामला? 29 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 23 मई 2025 को मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपियों – विशाल चौहान, आकाश राजपूत, और आनंद कुर्मी – के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में अब तक सोनम, राज कुशवाह और सुपारी किलर सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोनम का सनसनीखेज कबूलनामा और आगे की जांच

मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि वह और राज कुशवाह प्रेम संबंध में थे। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम ने बताया कि सोनम ने कहा, "हमें किसी को अपनी जिंदगी से बाहर करना था," जिसका इशारा राजा रघुवंशी की ओर था। सोनम ने यह भी कबूल किया कि उसने राज कुशवाह के साथ मिलकर हत्या की साजिश शादी से पहले ही रच ली थी, जिसके लिए राज कुशवाह ने मल्टीलेवल प्लानिंग की थी।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने आशंका जताई है कि सोनम और राज कुशवाह केवल मोहरे हैं, और असली साजिशकर्ता अभी सामने नहीं आए हैं। परिवार ने सोनम और राज का नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी, जिसे पुलिस ने पर्याप्त सबूतों का हवाला देते हुए नकार दिया है।

हाल ही में इस मामले में लोकेंद्र सिंह तोमर (प्रॉपर्टी डीलर), शिलोम जेम्स (सेक्युरिटी गार्ड), और बलवीर (चौकीदार) की गिरफ्तारी हुई है, जिन पर सबूत छिपाने और सोनम को पनाह देने का आरोप है। इसके अलावा, सोनम की करीबी दोस्त अलका का नाम भी सामने आया है, जिससे जांच में नया मोड़ आ गया है।


COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल बिजली कटौती: शनिवार को बावड़ियाकलां और कोहेफिजा समेत 20 इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल बिजली कटौती: शनिवार को बावड़ियाकलां और कोहेफिजा समेत 20 इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल के 20 से ज्यादा इलाकों में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते 2.5 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बावड़ियाकलां, न्यू कोहेफिजा और पल्लवी नगर जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। समय रहते निपटा लें अपने जरूरी काम।

Loading...

Mar 13, 20267:39 PM

MP Junior Doctors Stipend Hike: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, जानें किसे कितनी मिलेगी राशि

MP Junior Doctors Stipend Hike: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, जानें किसे कितनी मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की मांग स्वीकार करते हुए स्टाइपेंड में वृद्धि का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली इस बढ़ोतरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) को आधार बनाया गया है। जानें पीजी छात्र, इंटर्न और सीनियर रेजिडेंट्स की नई सैलरी डिटेल्स।

Loading...

Mar 13, 20265:46 PM

दुआरी तालाब से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई, दो दर्जन कच्चे-पक्के मकान जेसीबी से ध्वस्त

दुआरी तालाब से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई, दो दर्जन कच्चे-पक्के मकान जेसीबी से ध्वस्त

रीवा के दुआरी तालाब में वर्षों से बने अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 23 कच्चे-पक्के मकानों को जेसीबी से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और कई परिवार बेघर हो गए।

Loading...

Mar 13, 20264:28 PM

पवन शाह हत्याकांड के बाद सिंगरौली में तनाव, कई जिलों से बुलाया गया पुलिस बल

पवन शाह हत्याकांड के बाद सिंगरौली में तनाव, कई जिलों से बुलाया गया पुलिस बल

सिंगरौली के मोरवा क्षेत्र में पवन शाह हत्याकांड के बाद तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। सुरक्षा के लिए कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

Loading...

Mar 13, 20264:25 PM

विकास के नाम पर बेघर हो रहे लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन ने दिया आश्वासन

विकास के नाम पर बेघर हो रहे लोगों का फूटा गुस्सा, प्रशासन ने दिया आश्वासन

केन-बेतवा लिंक सहित सिंचाई परियोजनाओं से प्रभावित किसानों और आदिवासियों ने पन्ना कलेक्ट्रेट में जोरदार आंदोलन किया। प्रशासन से वार्ता के बाद दस्तावेज उपलब्ध कराने और बेदखली रोकने के आश्वासन पर आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया।

Loading...

Mar 13, 20264:22 PM