सतना के राजेन्द्र नगर में अधूरी खुदी सड़क और बदबूदार पानी की सप्लाई से नागरिक परेशान हैं, जिम्मेदारों की चुप्पी हादसों और बीमारियों को न्योता दे रही है।

आए दिन हो रही दुर्घटनाएं जिम्मेदार मौन
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में चल रहे सीवर के कछुआ गति के कार्य ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। यह हालात स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर के ही वार्ड के हैं। हालात यह हैं कि वार्ड में सड़कें तो खोद दी गईं लेकिन उनकी समय पर मरम्मत करवाने से जिम्मेदार मुंह फेर रहे हैं। मामला राजेन्द्र नगर गली नं. 9 में प्रभात विहार कॉलोनी से निशांत विहार कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का है, जहां गुजरात की पीसी स्नेहल कांस्ट्रेक्शन कम्पनी ने एक पखवाड़े पहले रोड खोद डाली थी लेकिन इसके बाद काम ठप कर दिया गया। अब बारिश के मौसम में यह सड़क यहां सड़क हादसे का कारण बन रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब से रोड खुदी है तब से अब तक आधा दर्जन से अधिक लोग अपने दो पहिया वाहनों से गिरकर घायल हो चुके हैं। वार्डवासियों ने नगर निगम के जनपगतिनिधियों व आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
बदबूदार पानी पी रहा शहर
शहर में इन दिनों गंदे व बदबूदार पानी की लगातार सप्लाई हो रही है। वैसे यह समस्या तो समूचे नगरीय क्षेत्र की है लेकिन कुछ वार्ड ऐसे हैं जिनमें लगातार यह समस्या बनी हुई है। इस समस्या की जानकारी जिम्मेदारों को दिए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई की बात की जाए तो इस समस्या वार्ड नं. 3, 4,5, 25, 35, 39, 40, 41, 42 और 43 कुछ ऐसे वार्ड हैं जहां के रहवासियों को लगातार गंदे, पीले व बदबूदार पानी की सप्लाई लगातार की जा रही है। इन वार्ड के निवासियों ने कई बार नगर निगम के जिम्मेदारों को अवगत कराया है। बावजूद इसके समस्या के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं की गई जिससे यह समस्या लगातार जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।