रीवा में देहदान करने वाले रामकरण गुप्ता को प्रदेश सरकार के निर्णय के तहत दधीचि सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मेडिकल छात्रों के लिए उनका देहदान प्रेरणा बना।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
लगभग दो माह पहले प्रदेश सरकार द्वारा एक निर्णय लिया गया था जिसके मुताबिक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्रों की सुविधा के लिए देहदान करने वाले व्यक्तियों को दधीचि सम्मान के साथ सम्मानित करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। शुक्रवार को रामकरण गुप्ता की देहदान पर पहली बार गार्ड ऑफ ऑनर का आयोजन हुआ। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ प्रशासन व रेडक्रॉस के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: अज्ञात वाहन का कहर, रेलवे ओवरब्रिज पर कई बाइक सवार गंभीर घायल
जानकारी के अनुसार स्वागत भवन स्थित वृद्धाश्रम में पिछले 12 वर्षों से रामकरण गुप्ता निवासरत थे। जिनका 2 जनवरी को सुबह दु:खद निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि श्री गुप्ता की पार्थिव देह को रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी ने श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सौंपा। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा दधीचि सम्मान के तौर स्व. गुप्ता को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री गुप्ता गत 12 वर्षों से रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित पितामह सदन वृद्धाश्रम में निवासरत रहे। पार्थिव देह को सौंपे जाने के समय सचिव राजेन्द्र पाण्डेय सहित अर्जुन सिंह परमार, डॉ. सुशील त्रिपाठी, डॉ. अजीत सिंह, पीयूष मिश्रा, डॉ. रघुवेन्द्र सिंह, दीपक गुप्ता, विनोद गुप्ता एवं मेडिकल कालेज के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश... डिंडोरी में जबलपुर जा रही बस रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी
भोपाल से बेटी ने किया था संपर्क
बताया जा रहा है कि वृद्धाश्रम में निवासरत रामकरण गुप्ता की धर्मपत्नी का निधन कई वर्षों पूर्व हो चुका है। वहीं एक मानसिक दिव्यांग पुत्र भी परलोक सिधार चुका है। उनके परिवार में एकमात्र पुत्री है जो वर्तमान समय पर भोपाल में निवासरत है। पिता की बिगड़ी तबियत के बाद पुत्री ने रेडक्रॉस सोसायटी से संपर्क कर अपने पिता की देहदान की इच्छा जाहिर करते हुए पत्र लिखा था। जिसके बाद रेडक्रॉस चेयरमैन द्वारा इसे वरीयता दी गई और देहदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।