रतलाम के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा। ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराने से 3 की मौत, 15 लोग झुलसे। बिजली विभाग के कर्मचारी निलंबित।

मेवाती मोहल्ले से गुजरते समय ताजिया में फैला करंट
रतलाम: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हतनारा में मोहर्रम के मौके पर मातम का माहौल छा गया। गुरुवार रात ताजिया जुलूस के दौरान एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें ताजिया ऊपर से गुजर रही 15 फीट ऊंची हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इस दुर्घटना में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10:30 बजे ग्राम हतनारा में ताजियों का चल समारोह निकाला जा रहा था। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। इसी दौरान मेवाती मोहल्ले से गुजरते समय ताजिया अचानक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट फैलते ही अफरा-तफरी मच गई और ताजिया ले जा रहे कई लोग इसकी चपेट में आकर नीचे गिर गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से निजी वाहनों द्वारा रतलाम जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

हादसे में तीन व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई, जिनकी पहचान इस प्रकार है:
राशिद खान (32 वर्ष), निवासी ग्राम हतनारा
सड्डू पिता मोहम्मद हुसैन (40 वर्ष), निवासी ग्राम हतनारा
अबरार (25 वर्ष)
घटना में झुलसे लोगों का उपचार रतलाम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में जारी है। घायलों में अख्तियार खान, अनस, शकील, रईस, मोहम्मद खान, वाहिद खान, अरबाज खान, इब्राहिम, इरफान, फारूख और रहीम खान सहित कुल 15 लोग शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इनमें से कुछ लोगों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसे को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। कार्यपालन अभियंता ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निम्नलिखित कदम उठाए हैं:
लाइनमैन घनश्याम गिर: ड्यूटी के दौरान मौके पर अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। इनका मुख्यालय जावरा नियत किया गया है।
लाइनमैन समरथ मकवाना और श्रमिक गोबीलाल: कार्य में गंभीर लापरवाही के चलते इन दोनों को सेवा से पृथक (नौकरी से हटाना) कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी (शहर) राकेश पंद्रो और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की जानकारी ली। जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराई।
यह भी पढ़ें...
उज्जैन: बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से लटकी वैन में किया ब्लास्ट, 4 लोगों पर FIR दर्ज
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह