रीवा शहर के अमहिया मार्ग चौड़ीकरण में प्रोफेसर कॉलोनी से बिहारी मोड़ तक लगभग 165 मकान और दुकानें प्रभावित हो रही हैं। सर्वे के बाद 8 मीटर अंदर तक चिन्हांकन कर दिया गया है, जिससे लोगों में दहशत है। प्रशासन भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया पर विचार कर रहा है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
अमहिया मार्ग के चौड़ीकरण में 165 मकान और दुकान फंस रहे। 200 मीटर सड़क के दोनों तरफ 8 मीटर तक सब कुछ साफ हो जाएगा। टीम ने रेड मार्क लगा दिया है। सर्वे के बाद राजस्व अधिकारी एसडीएम को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
ज्ञात हो कि सिरमौर चौराहा से अस्पताल चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। मास्टर प्लान 2021 में यह सड़क भी शामिल हैं। सिरमौर चौराहा से अमहिया नाला तक 18 मीटर, अमहिया नाला से गुरुद्वारा तक 15 और गुरुद्वारा से अस्पताल चौराहा तक 18 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए पहले भी एक सर्वे किया जा चुका है। अब दोबारा और अंतिम सर्वे किया गया है। राजस्व, नजूल और नगर निगम की टीम को इस सर्वे के लिए लगाया गया था। सोमवार से नामजोख शुरू की गई। इसकी शुरुआत बाल भारती स्कूल से शुरू हुई जो वर्षो गोल्ड के सामने आकर खत्म हुई। इस नापजोख में कई मकान और दुकानें पूरी की पूरी फंस रही है। सड़क की चौड़ाई के हिसाब से यदि मकान लिए गए तो कईयों को वहां से पलायन करना पड़ जाएगा। दो दिन चली कार्रवाई के बाद नापजोख पूरी हो गई है। अब राजस्व की टीम सर्वे रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौपेगी। एसडीएम कलेक्टर को भेजेंगी। इसके बाद भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण आदि की कार्रवाई की जाएगी। नापजोख के कारण यहां के लोगों के होश उड़े हुए हैं। जिनके घरों के दस्तावेज नहीं है। वह अधिकारियों और नेताओं के चक्कर काटने में लगे हुए हैं। हालांकि अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि जिन पट्टेदारों की जमीन फंस रही है। उन्हें सरकार मुआवजा देगी या फिर कहीं दुकान और जमीन उपलब्ध कराएगी। फिलहाल प्रशासन के निर्देश पर सिर्फ सर्वे कर जानकारी जुटाई जा रही है।
सबसे ज्यादा 200 मीटर में गहराई तक फंस रहे भवन
अमहिया मार्ग में सबसे सकरा हिस्सा प्रोफेसर कालोनी से बिहारी होटल तक का है। यहां सड़क काफी सकरी है। इसके दोनों तरफ मकान और दुकान बने हुए हैं। यहां सड़क की चौड़ाई के हिसाब से जब नाप की गई तो फीता घर और दुकान के 8 मीटर अंदर तक पहुंच गया। कईयों के घर की सीमा तक लांघनी पड़ी। वहीं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आगे ट्रंक स्टोर भी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। इन दुकानों में ढ़ाई मीटर अंदर तक चिन्हांकन किया गया है। इसके अलावा बड़ी दरगाह की दुकानें भी सड़क चौड़ाई की जद में आ रही हैं।
कई अवैध तो कई वैध भवन, दुकानें फंस रहीं
सीमांकन के दौरान जब नापजोख हुई तो कई भवन नजूल की जमीन में और रकबा में बने पाए गए लेकिन चौड़ीकरण में फंस रहे हैं। इसके अलावा कई मकान अवैध पाए गए। जिन्होंने सरकारी जमीन पर आगे बढ़ाकर घर और दुकानें बनाई हुई हैं। कुछ की तो पूरी दुकान ही सरकारी जमीन पर बनी मिली हैं। जब कार्रवाई होगी तो ऐसी दुकानों और मकानों के हिस्से में कुछ भी नहीं आएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।