व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन को सतना जंक्शन से हटाकर कैमा स्टेशन से चलाने की प्रस्तावित कवायद को फिलहाल झटका लगा है। व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने फिलहाल ट्रेन का संचालन सतना जंक्शन से ही यथावत रखने का आश्वासन दिया है। इससे 23 अक्टूबर से ट्रेन को कैमा ले जाने की तैयारी को लेकर बनी अनिश्चितता पर फिलहाल विराम लग गया है। इस मामले में सतना चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष सतीश सुखेजा और महामंत्री मनोज कटारे ने सांसद गणेश सिंह से मुलाकात कर अपनी आपत्तियां रखीं। चेंबर पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को कैमा स्थानांतरित करने से व्यापारिक गतिविधियों के साथ बड़ी संख्या में यात्रियों को भी व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चेंबर ने खास तौर पर कैमा तक पहुंच मार्ग और स्टेशन की मौजूदा व्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। पदाधिकारियों का कहना था कि सतना से कैमा तक पहुंचने वाला मार्ग अभी उस स्तर का विकसित नहीं है, जैसा महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेन के नियमित संचालन के लिए आवश्यक है। इसके अलावा कैमा स्टेशन पर वाहन खड़ा करने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं की भी कमी है।
चेंबर की बात पर सांसद ने सीधे रेलवे बोर्ड से की चर्चा
व्यापारियों की बात सुनने के बाद सांसद गणेश सिंह ने मामले को स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से दूरभाष पर चर्चा कर व्यापारियों की आपत्तियों और यात्रियों से जुड़े व्यावहारिक पक्ष को सामने रखा। सांसद ने फिलहाल रीवा-आनंद विहार का संचालन सतना जंक्शन से ही जारी रखने का आग्रह किया।
चेंबर महामंत्री मनोज कटारे के अनुसार रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने चर्चा के बाद आश्वस्त किया कि फिलहाल रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन सतना जंक्शन से ही यथावत रखा जाएगा। इस आश्वासन के बाद व्यापारिक वर्ग और यात्रियों में राहत है। हालांकि कैमा को भविष्य में विकसित करने की रेलवे की योजना पर विराम नहीं लगा है। अब देखना होगा कि यदि भविष्य में कैमा को महत्वपूर्ण यात्री केंद्र बनाया जाता है तो वहां आवश्यक सुविधाएं कितनी तेजी से विकसित की जाती हैं।

रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह