रीवा के मार्तण्ड क्रमांक-1 केंद्र में शुक्रवार से हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की 38,700 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इसके लिए 471 शिक्षकों की तैनाती की गई है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
समन्वय संस्था मार्तण्ड क्रमांक-1 में शुक्रवार की सुबह 8 बजे से द्वितीय चरण की बोर्ड परीक्षा की दसवीं व बारहवीं की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानकारी के अनुसार मूल्यांकन के लिए विभिन्न विषयों की 38 हजार 7सौ उत्तर पुस्तिका पहुंच चुकी है। साथ ही जांच के लिए रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है। इतना ही नहीं प्रतिदिन मूल्यांकन के बाद फीडिंग की प्रक्रिया भी मौके पर संपन्न कराई जाएगी। हाल ही में हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्ड्री बोर्ड की परीक्षा समाप्त हुई है। शुरुआत में इस बात का अंदेशा था कि परीक्षा के मध्य में पहुंचने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम भी शुरू हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि परीक्षा के समाप्त होने के बाद मूल्यांकन कराया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि काफी संख्या में शिक्षक जनगणना में भी अपनी सेवा दे रहे हैं।
हाईस्कूल के लिए पहुंचे 140 बैग
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में गणित के 42, विज्ञान के 35, सामाजिक विज्ञान के 20, हिंदी के 5, अंग्रेजी 30 तथा संस्कृत के 8 बैग रीवा पहुंचे हैं जिसमें 25 हजार 2सौ उत्तर पुस्तिका मौजूद हैं। जिनके मूल्यांकन का कार्य समन्वय संस्था में शुक्रवार से कराया जा रहा है। इसी तरह हायर सेकेण्ड्री के लिए 75 बैग पहुंचे हैं। जिसमें हिंदी की 360, अंगे्रजी की 36सौ, इतिहास की 360, भूगोल 900, अर्थशास्त्र 18सौ, भौतिकी 27सौ, रसायन शास्त्र 2520, जीव विज्ञान 720, व्यावसायिक अध्ययन 360 व लेखाकर्म के 180 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
मूल्यांकन के लिए शिक्षक तैनात
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल के 6 विषय तथा हायर सेकेण्ड्री के 10 विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मार्तण्ड क्र.-1 में किया जाना है। जिसमें विषयवार मूल्यांकनकर्ताओं के लिए आदेश भी जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हाईस्कूल के लिए विभिन्न विषयों के 218 विषय विशेषज्ञों तथा हायर सेकेण्ड्री के 10 विषयों की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए 253 शिक्षकों को तैनात किया गया है जिनके माध्यम से 38 हजार 7सौ कॉपियों का मूल्यांकन कराया जाएगा साथ ही फीडिंग का काम भी होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।