रीवा पुलिस ने महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
ऑटो व बाइक में सवार महिलाओं को टॉरगेट कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफास हुआ है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी व लूटा गया मंगलसूत्र बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों जुलूस निकाला और पैदल ही न्यायालय तक ले गई। अब बमाशों से शहर में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विवि थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा ने बताया कि 23 मई को खुशबू दुबे पत्नी मनीष मिश्रा 20 वर्ष निवासी नवागांव थाना सगरा ने बताया कि सिरमौर चौराहे से अपनी मां के साथ आटो में बैठकर गांव जा रही थी। तभी रास्ते में एक स्कूटी वाहन में सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मार कर गले से सोने की मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू किया। आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये। जिसकी मदद से बदमाशों की पहचान विवेक उर्फ अंशू भारती पुत्र सुरेन्द्र भारती 23 वर्ष निवासी धोबिया टंकी एवं चिराग उदासीन पुत्र धर्मदास उदासीन 23 वर्ष निवासी तोपखाना के रूप में की गई। लिहाजा बदमाशों की तलाश शुरू की गई और दोनों को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र व घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद कर लिया है। रविवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
चेन स्रेचिंग करने वाले को लोगों ने पकड़ा
इधर कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास शनिवार की रात करीब साढ़े 8 बजे महिला शिक्षिका सीमा सिंह पटेल 36 वर्ष निवासी चिरहुला कॉलोनी के साथ चेन स्रेचिंग की घटना हुई। उन्होंने बताया कि जब सब्जी खरीद कर बाहर निकली तो एक बदमाश उनके गले से सोने का मंगलसूत्र खींच कर भाग निकला। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया। बाद में बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिसने अपना नाम खन्ना चौराहा निवासी राजेश पासी बताया है। पुलिस अब उक्त बदमाश से गहन पूछताछ कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।