ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रीवा-चर्लपल्ली समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चार फेरों तक रानी कमलापति स्टेशन के रास्ते चलेगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
वर्तमान समय पर ग्रीष्म अवकाश के चलते विभिन्न रेलगाड़ियो के साथ-साथ मार्गों में काफी भीड़ बनी हुई है। जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रीवा से मुंबई चलने वाली रैक का इस्तेमाल यात्री यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिसके तहत रीवा के सिलपरा स्टेशन में चार दिन तक खड़ी रहने वाली रीवा-सीएसएमटी ट्रेन की रैक का इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है। जिसके माध्यम से चार फेरा के लिए रीवा से तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित चर्लपल्ली स्टेशन तक साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन रानी कमलापति के रास्ते जाएगी, ऐसे में अगले चार फेरा तक विंध्यवासियों को रानी कमलापति की ओर जाने के लिए चौथी ट्रेन की सहूलियत मिलेगी। रेलवे सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02158-02157 रीवा-चर्लपल्ली-रीवा स्पेशल ट्रेन रीवा से 7 जून से 28 जून तक तथा चर्लपल्ली से 8 जून से 29 जून तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
टाइम टेबल हुआ जारी
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीवा रेलवे स्टेशन से चार ट्रिप के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल ट्रेन संख्या 02158 रीवा-चर्लपल्ली सुपरफास्ट ट्रेन 7 जून रविवार को दोपहर 12.30 बजे रीवा से रवाना होगी जो 13.40 बजे सतना, 14.08 बजे मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना जंक्शन होते हुए 21.40 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। जहां से इटारसी, बैतूल, आंवला जंक्शन, नागपुर जंक्शन, बल्हारशाह, सिरपूर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचिर्याल, पेदापल्ली जंक्शन, काजीपेट जंक्शन होते हुए जनगांव पहुंचेगी। जहां से सोमवार को सिकंदराबाद चर्ल्लपल्ली स्टेशन 14.45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02157 सोमवार को चर्ल्लपल्ली से शाम 17 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात्रि 01.45 बजे नागपुर जंक्शन पहुंचेगी। जहां से बैतूल, इटारसी होते हुए सुबह 8 बजे रानी कमलापति स्टेशन आएगी। जहां से वह मंगलवार को 19.30 बजे रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
24 कोच की ट्रेन के लिए हो रहा आरक्षण
4 फेरा के लिए चलाई जा रही समर स्पेशल में रीवा से मुंबई के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन की रैक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 1, सेकेंड क्लास एसी का 1, एसी थर्ड क्लास 4, शयनयान श्रेणी के 12, जनरल के 4 कोच तथा एसएलआरडी 2 कोच को मिलाकर 24 कोच के साथ चार-चार फेरा लगाएगी। जिसके लिए रेलवे की विभिन्न वेबसाइट में रिजर्वेशन भी शुरू कर दिया गया है।
रेवांचल हुई रीग्रेट
वर्तमान समय पर रीवा से भोपाल तथा रानी कमलापति स्टेशन के लिए वंदे भारत, रेवांचल एक्सप्रेस, द्विसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसके बावजूद राजधानी की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को रीवा से भोपाल के बीच चलने वाली रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन में दोपहर बाद रीग्रेट की स्थिति बन गई जिसमें कम्प्यूटर में नो मोर बुकिंग परमिटेड दर्शाया जा रहा था। बताया गया है कि काफी संख्या में लोगों को टिकट भी नहीं मिल पाई लिहाजा उन्हें मायूसी का सामना करते हुए दूसरे साधन से राजधानी की यात्रा करनी पड़ी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को नीलगंगा पुलिस ने करोहन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी।
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।