रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बसों को हरी झंडी दिखाकर रीवा में बस सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और यात्रियों ने ई-बस से समान बस स्टैंड से ट्रांसपोर्ट नगर तक यात्रा भी की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा की अच्छी सड़कों में अब आम जनता को आरामदायक बसों से आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह रीवा के लिए बड़ी उपलब्धि है।
रीवा प्रदेश का एकमात्र शहर है जहां से 6 बिजली से चलने वाली प्रदूषण मुक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। निजी भागीदारी के माध्यम से रीवा से सीधी, जबलपुर और सतना के लिए दो-दो बसें चलाई जा रही हैं। इसके साथ-साथ पुष्पेंद्र द्विवेदी द्वारा मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा के तहत 8 बसें भोपाल और इंदौर के लिए चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयासों से प्रदेश में 350 बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा शुरू की गई है। इन आधुनिक बसों में आम जनता को आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा। प्रधानमंत्री की अमृत योजना के तहत रीवा को पेयजल की सुविधा के बाद सुगम सेवा की सुविधा मिली है।
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा के रूप में नई कड़ी जुड़ गई है। इससे पर्यावरण की सुरक्षा को भी बल मिलेगा। रीवा को यह सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का हम सब आभार व्यक्त करते हैं।
अगले 30 वर्षों का रोड मैप हो रहा तैयार
रीवा में तेजी से विकास हो रहा है। रीवा शहर के आगामी 30 वर्षों की मांग को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के प्रयास किया जा रहे हैं। रीवा में रेलवे, फोरलेन और बाईपास सड़कों के साथ एयरपोर्ट की सुविधा मिल गई है। कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है, जिसमें आधुनिक मशीन लगाई जाएंगी। गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में 750 बेड का मैटरनिटी और चाइल्ड वार्ड का निर्माण किया जा रहा है।
साल में दो बार करें रक्तदान
समारोह में उपमुख्यमंत्री ने आम जनता से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि गंभीर रोगियों के प्राण बचाने के लिए 65 साल तक की आयु का हर व्यक्ति साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
अगले पांच साल में सफर और होगा आसान
समारोह में नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने कहा कि प्रदेश में 21 वर्षों के बाद पुन: शासकीय बसों की सेवा शुरू हुई है। रीवा शहर छह ईवी बसें संचालित करने वाला प्रदेश का एकमात्र शहर है। शासन द्वारा वर्ष 2031 तक लगभग 15000 बसें संचालित करके प्रदेश के 75 प्रतिशत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बसों से आवागमन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। रीवा से एरो ईगल कंपनी द्वारा मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बसों का संचालन किया जा रहा है। ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए संचालित होंगी। इन बसों को एक बार चार्ज करने के बाद 350 किलोमीटर की यात्रा की जा सकती है। बसों में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, राजेश पांडेय, राजगोपाल मिश्र चारी, राजीव शर्मा, राजकुमार जायसवाल, मनोज पटेल, अनेद्र सिंह, नगर निगम के अधिकारी, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह