रीवा जिले में 22 जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें 2.88 लाख बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की टीमें घर-घर जाकर बीमार बच्चों की पहचान कर दवाएं और जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती भी कराएंगी।

घर-घर दस्तक देगी स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की टीम
रीवा, स्टार समाचार वेब
शून्य से 5 साल तक के बच्चों की जांच के लिये दस्तक अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान 22 जुलाई से 16 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की टीम घर-घर दस्तक देगी। बीमारी से ग्रस्त बच्चों की पहचान कर ना सिर्फ उन्हें दवाएं दी जायेंगी, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में भर्ती भी कराया जायेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। टीम को लक्ष्य भी दे दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दस्तक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इस बार दस्तक अभियान की थीम स्टाप डायरिया रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि यह अभियान स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से चलाएगा। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में हर वर्ष 6.8 प्रतिशत बच्चों की मृत्यु डायरिया (उल्टी-दस्त) से हो रही है। यही वजह है कि इस बार दस्तक अभियान की थीम स्टाप डायरिया रखा गया है। 22 जुलाई से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत टीम घर-घर पहुंचेगी और शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। जिले में 2 लाख 88 हजार बच्चों को चिन्हित किया गया है, जिनकी जांच की जानी है। इनमें से यदि कोई बच्चा बीमार मिलता है तो उसे आश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। जरुरत पड़ने पर बच्चों को एनआरसी एवं स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कर उपचार किया जायेगा।
बीएमओ करेंगे मॉनीटरिंग
दस्तक अभियान के लिये ब्लॉक वार लक्ष्य तय किया गया है। इसमें बीएमओ अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे। जांच टीम में आशा-ऊशा कार्यकर्ता, एएनएम, आगनबांडी कार्यकर्ता एवं सहायिका को शामिल किया गया है। टीम घर-घर पहुंच कर जहां 5 साल तक के बच्चे हैं, वहां पर ओरआरएस व जिंक की 14 टैबलेट का वितरण करेगी। इसके अलावा अन्य जरूरी दवाओं को का वितरण भी किया जायेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह