रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित जिला अस्पताल में एक बार फिर बड़ा खेल हो गया है। इस बार निविदा समिति और सिविल सर्जन ने मिलकर आपात्र यानी ब्लैक लिस्टेड प्रथम नेशनल सिक्यूरिटी कंपनी को कार्यआदेश जारी कर दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में कम दर डालने वाले एल-1 व एल-2 कंपनी को दरकिनार कर दिया गया है। मामले की शिकायत कलेक्टर, कमिश्नर समेत स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में आउटसोर्स से मैनपावर सेवाओं के लिये 21 जनवरी 26 एवं सुरक्षा सेवाओं के लिये 31 अक्टूबर 2025 को आॅन लाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थी। जिसमें 7 कंपनियों ने भाग लिया था। आरोप है कि पहले तो कई माह तक टेंडर ही नहीं खोला गया। लेकिन बाद में एल-3 वाली प्रथम नेशनल सिक्यूरिटी कंपनी को चोरी-छिपे आदेश जारी कर दिया गया। जबकि इस प्रक्रिया को भी आॅनलाइन अपनाना था। शिकायत में बताया गया है कि प्रथम नेशनल कंपनी एल-3 पर थी। जबकि इसके ऊपर जियूस इंटर प्राइजेज एल-1 और प्रवल सर्विसेस एल-2 पर थीं। जिसमें से जियूस इंटर प्राइजेज के द्वारा प्रस्तुत दरों को श्रम नियमों के विपरीत बताते हुये बाहर कर दिया गया था। लेकिन प्रवल सर्विसेस को नियम के तहत बताया गया था। बावजूद इसके प्रवल सर्विसेस को भी दरकिनार करते हुये प्रथम नेशनल सिक्यूरिटी कंपनी को ठेका दे दिया गया है।
इनकी भूमिका संदिग्ध
जिला अस्पताल में होने वाले टेंडर प्रक्रिया की कमान सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, रविन्द्रनाथ मिश्रा के पास रहती है। ये अधिकारी और कर्मचारी जिसे चाहते है उसे ही टेंडर मिलता है। इसके लिये चाहे ठेका कंपनी पात्र हो या आपात्र। उक्त मामले में भी यही देखने को मिला है। नियमों को दरकिनार करते हुये प्रथम नेशनल सिक्यूरिटी को टेंडर जारी कर दिया गया है। बता दें कि आशुतोष शुक्ला एवं रविन्द्रनाथ मिश्रा विवादित कर्मचारियों में गिने जाते हैं, जिनके खिलाफ काफी शिकायते हैं और जांच भी चल रही है।
ढाई साल पहले हो चुकी ब्लैक लिस्टेड
शिकायत में बताया गया है कि प्रथम नेशनल सिक्यूरिटी इंदौर द्वारा पूर्व में भी जिला अस्तपाल में मैनपावर व सुरक्षा सेवाओं का काम किया जा चुका है। इस दौरान उक्त कंपनी ने कर्मचारियों का ईपीएफ आदि का भुगतान नहीं किया था। जिसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मामला हाई कोर्ट तक पहुंचा था। जहां से 13 सितंबर 23 को कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश जारी हुआ था। इसके आधार पर उक्त कंपनी को 12 फरवरी 24 को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। इसके अलावा उक्त कंपनी के खिलाफ इंदौर के राजगढ़ थाना में एफआईआर भी दर्ज है।
मुझे ज्वाइन किये हुये अभी चार दिन हुये हैं। आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। मैं कागज मंगाकर दिखवाता हूं। यदि गड़बड़ी है तो कार्रवाई करूंगा।
डॉ. सुधाकर पाण्डेय, प्रभारी सीएमएचओ रीवा
टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों की ऐसी थी स्थिति
| कंपनी | उच्च कुशल | कुशल | अर्ध कुशल | अकुशल | कुल | श्रेणी |
| जियूस इंटर प्राईजेज | 19144.99 | 17433.90 | 15413.68 | 14245.87 | 66238.44 | एल-1 |
| प्रवल सर्विसेस | 19338.77 | 17433.51 | 15412.98 | 14245.37 | 66430.63 | एल-2 |
| प्रथम नेशनल | 19339.21 | 17433.90 | 15413.68 | 14245.87 | 66432.66 | एल-3 |
| कामथेन सिक्यूरिटी | 19339.21 | 17434.15 | 15413.68 | 14245.87 | 66432.91 | एल-4 |
| टॉरगेट सिक्यूरिटी | 20355.53 | 17857.45 | 15788.12 | 14592.77 | 68593.87 | एल-5 |
| कैपिटल इंफोलाइन | 20576.27 | 18549.08 | 16399.64 | 15157.13 | 70682.12 | एल-6 |
| सुर्भी सिक्यूरिटी | 20832.68 | 18772.11 | 16596.83 | 15339.38 | 71532.00 | एल-7 |


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।
सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। भीतरघात के आरोपों और संगठनात्मक सुधार पर विशेष चर्चा।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी। सरकार ने कलेक्टरों को बिना प्रारंभिक परीक्षण पटवारियों पर FIR दर्ज न करने के निर्देश दिए हैं। जानें पूरी खबर।