रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक और उसकी महिला मित्र को नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस थाने में सक्रिय रहता था, जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार की दोपहर नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एक युवक समेत युवती को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से सवा लाख रुपये कीमत की नशीली सिरप बरामद हुई है। खास बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी पुलिस का शागिर्द है, जो अक्सर पुलिस थाना में मौजूद रहकर पुलिसकर्मियों की सेवा करता था। फिलहाल दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर झिरिया मोहल्ला निवासी मोहन जोशी पुत्र भुवनचंद्र जोशी के घर में दबिश दिया था। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे से सफेद रंग की बोरी में 608 शीशी नशीली सिरप रखी मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और नशीली सिरप के साथ उसे पकड़ कर थाना ले गई। यहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी महिला मित्र संध्या गुप्ता निवासी बिछिया भी इस कारोबार में साथ रहती है। लिहाजा उसे भी पकड़ लिया गया। बाद में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद बुधवार को न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिसकर्मियों की सेवा में लगा रहता था आरोपी
बताया गया है कि पकड़ा गया मुख्य आरोपी मोहन जोशी अक्सर सिविल लाइन थाना में देखा जाता था। वह सुबह से लेकर देर रात तक थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों की सेवा में लगा रहता था। चाय-पान से लेकर हर तरह की व्यवस्था करता था। सूत्र तो दावा यहां तक करते थे कि लेनदेन कराने में भी वह आगे रहता था।
पुलिसकर्मियों के सहभागिता की आशंका
इस पूरी कार्रवाई से यह तो साफ हो गया है कि पुलिस की नाक के नीचे मोहन नशे का कारोबार संचालित कर रहा था। अब इसमें पुलिस की सहभागिता की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसे में उक्त मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये। अधिकारियों को चाहिये कि आरोपी के कॉल डिटेल निकलवाए और थाना का सीसीटीव्ही कैमरा खंगाले, जिससे पर्दे के पीछे छिपे इस कारोबार के मास्टर माइंड का पता चल सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।