रीवा में अप्रैल की भीषण गर्मी से बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, 29 दिनों में 1458 लाख यूनिट खपत दर्ज, पिछले वर्ष से अधिक उपयोग, मई में डिमांड और बढ़ने के संकेत

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अप्रैल महीने में गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इस गर्मी ने जितना तपाया, उतना ही बिजली की डिमांड भी बढ़ाया। खूप लोगों ने बिजली उपयोग की। हालात यह हुए कि बिजली की खपत मार्च महीने की तुलना में कहीं ज्यादा पहुंच गई। 50 लाख यूनिट से अधिक बिजली अप्रैल में खर्च हुई। मौसम ने राहत दी वर्ना बिजली की सप्लाई रिकार्ड तोड़ने वाली थी। हालांकि अभी मई का महीना कहर बरपाने के लिए बाकी है।
आपको बता दें कि इस बार मार्च से ही गर्मी असर दिखाने लगी थी। मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी राहत मिली। इसके बाद अप्रैल में जो गर्मी का कहर बरसना शुरू हुआ कि हालात बिगड़ गए। पारा तेजी से आसमान छूने लगा। मौसम विभाग ने कई बार अलर्ट जारी किया। अप्रैल महीने के अंतिम 10 दिन सबसे अधिक भारी भरे। रीवा में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ी। देखते ही देखते अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस गर्मी का असर सिर्फ जनजीवन पर ही नहीं पड़ा। बिजली की सप्लाई पर भी नजर आया। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने बिजली का जमकर उपयोग किया। इसके कारण डिमांड भी बढ़ती गई। एक दिन में रीवा जिला में औसतन 50 लाख यूनिट की खपत पहुंच गई। सिर्फ 29 दिन में बिजली की खपत 1400 यूनिट के पार पहुंच गई। यह खपत पिछले साल अप्रैल महीने से कुछ ज्यादा तो नहीं लेकिन कम भी नहीं रही। यदि वर्ष 2026 मार्च महीने की खपत की बात करें तो अप्रैल में बिजली की डिमांड ज्यादा रही। सबसे अधिक बिजली शहर संभाग में खपी।
जिस दिन खूब तपा रीवा, उस दिन बिजली भी खूब जली
रीवा जिला में बिजली की डिमांड मौसम के तेवर के हिसाब से बदलती रही। अप्रैल महीने में हालांकि कोई भी ऐसा दिन नहीं था, जिस दिन 40 लाख यूनिट से खपत आई हो लेकिन कुछ दिन ऐेसे भी थे जिस दिन रिकार्ड तोड़ बिजली की डिमांड रही। 25 से 27 अप्रैल तक गर्मी ने कहर बरपाया था। इस दिन बिजली की डिमांड भी बहुत ज्यादा थी। तीन दिन 58 लाख यूनिट से अधिक बिजली की खपत हुई। यह सिर्फ एलटी लाइन की खपत है। 25 अप्रैल को 58.14 लाख यूनिट, 26 अप्रैल को 58.78 लाख यूनिट, 27 अप्रैल को 58.00 लाख यूनिट बिजली की खपत रही।
पिछले साल से आगे निकली अप्रैल 26 की खपत
वर्ष 2025 में अप्रैल का महीना गर्मी के मामले में पीछे नहीं था। गर्मी ने पिछले साल भी खूप तपाया था। तब भी रिकार्ड तोड़ बिजली का उपयोग हुआ था। बिजली विभाग के आंकड़ों की मानें तो अप्रैल 2025 में कुल 1400 लाख यूनिट 30 दिनों में खर्च हुआ था। इसी तरह अप्रैल 2026 में सिर्फ 29 दिन में 1458 लाख यूनिट बिजली जल गई। पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में ज्यादा बिजली की खपत हुई।
मई महीने में और बढ़ने वाली है डिमांड
अप्रैल के अंतिम दिन मौसम ने करवट ले ली। आंधी बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई। इससे बिजली की डिमांड भी घट गई। अब मई महीने में फिर से गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। ऐसे में बिजली विभाग की मुशीबत भी बढ़ेगी। गर्मी के साथ ही बिजली की डिमांड का बढ़ना भी तय हो गया है। रीवा शहर में तो पहले से ही बिजली की डिमांड अधिक थी। अब मऊगंज भी जिला बन गया है। ऐसे में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। वहां भी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
बिजली की डिमांड बढ़ी है। गर्मी के कारण बिजली का उपयोग ज्यादा हुआ है। विभाग सप्लाई सुचारू रूप से जारी रखने की कोशिशों में लगा हुआ है। आगे भी डिमांड के हिसाब से सप्लाई जारी रखी जाएगी। डिमांड की आपूर्ति की जाएगी।
-बीके शुक्ला, अधीक्षण अभियंता, मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, रीवा
अप्रैल महीने में किस दिन कितनी बिजली की हुई खपत ( खपत लाख यूनिट में)
दिनांक खपत
1 अप्रैल 44.48
2 अप्रैल 48.56
3 अप्रैल 47.89
4 अप्रैल 41.61
5 अप्रैल 34.57
6 अप्रैल 41.96
7 अप्रैल 44.99
8 अप्रैल 38.90
9 अप्रैल 42.56
10 अप्रैल 43.02
11अप्रैल 45.48
12 अप्रैल 47.56
13 अप्रैल 50.47
14 अप्रैल 49.27
15 अप्रैल 51.65
16 अप्रैल 51.41
17 अप्रैल 54.68
18 अप्रैल 55.02
19 अप्रैल 57.06
20 अप्रैल 55.16
21 अप्रैल 54.86
22 अप्रैल 52.72
23 अप्रैल 56.47
24 अप्रैल 57.61
25 अप्रैल 58.14
26 अप्रैल 58.78
27 अप्रैल 58.00
28 अप्रैल 57.45
29 अप्रैल 57.93
किस डिवीजन में किस महीने कितने खपी बिजली (खपत लाख यूनिट में)
डिवीजन मार्च 26 अप्रैल26 अप्रैल 2025
सिटी 372.47 357.58 222.27
ईस्ट 294.24 267.47 297.29
वेस्ट 259.93 256.07 353.37
मऊगंज 289.25 285.06 293.03
त्योंथर 289.25 285.08 234.37
सर्किल 1400. 34 1458. 25 1400.33

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह