रीवा को एक और बड़ी सौगात मिली है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला की पहल पर कॉलेज चौराहा से ढेकहा तिराहा तक 150 करोड़ की लागत से दो किमी लंबा फ्लाईओव्हर स्वीकृत हुआ। यह शहर का पांचवा फ्लाईओव्हर होगा, जिससे यातायात व्यवस्था और सुगम बनेगी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
डिप्टी सीएम को कोशिशों ने रंग लाया है। उनका एक और सपना साकार होने वाला है। रीवा को 150 करोड़ के पांचवे फ्लाईओव्हर की सौगात मिल गई है। यह फ्लाईओव्हर करीब 2 किमी लंबा बनेगा। इससे यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी।
आपको बता दें कि डिप्टी सीएम ने कॉलेज चौराहा से ढेकहा तिराहा तक करीब दो किमी लंबे फ्लाई ओव्हर की रूप रेखा पहले ही तैयार कर ली थी। उन्होंने इस फ्लाईओव्हर का स्टीमेट भी तैयार करा लिया था। इसके बाद स्वीकृति के लिए भूतल परिवहन मंत्रालय के पास भेज दिया था। लंबे समय से इस प्रस्ताव के स्वीकृति का डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला को इंतजार था। लगातार वह केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात करते रहे। उन्हें पूरा भरोसा था कि यह फ्लाईओव्हर स्वीकृत हो जाएगा। उनका यह भरोसा केन्द्रीय मंत्री ने टूटने नहीं दिया। जबलपुर में सबसे बड़े फ्लाईओव्हर के शुभारंभ के दौरान ही डिप्टी सीएम के उम्मीदों को भी हरी झंडी दिखा दी। 150 करोड़ के फ्लाई ओव्हर की स्वीकृति प्रदान कर दी। केन्द्रीय मंत्री ने भरे मंच से कमिश्नर बंगला से ढेकहा स्थिति विष्णु विलास होटल तक बनने वाले फ्लाईओव्हतर को मंजूरी दे दी। केन्द्रीय मंत्री के मंजूरी मिलने के बाद अब रीवा के विकास में एक और फ्लाईओव्हर जुड़ जाएगा। यह शहर का पांचवा फ्लाई ओव्हर होगा। इसके पहले रतहरा तिराहा में भी एक फ्लाईओव्हर को स्वीकृति मिल चुकी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।