रीवा में बहुमंजिला इमारतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम के पास चौथी मंजिल से ऊपर राहत और बचाव पहुंचाने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। फायर ब्रिगेड की सीमित क्षमता को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नगर निगम 7 प्लस से भी ऊंची बिल्डिंगों को निर्माण की अनुमति दे रहा लेकिन इनमें रहने वाले लोगों को बचाने के लिए इनके पास पर्याप्त इंतजाम नहीं है। यदि आग लगी या फिर कोई आपदा आई तो सिर्फ चौथी मंजिल तक ही राहत बचाव दल पहुंचाया जा सकेगा। इसके ऊपर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां तक नहीं है। शहर बढ़ गया लेकिन नगर निगम का फायर ब्रिगेड अपडेट नहीं हुआ। करीब 5 लाख लोगों की जान को खतरे में डाला जा रहा है। आपको बता दें कि देशभर में आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। बड़े बड़े हादसे हुए। लोगों की जान तक गई। यह हादसे ऊंची इमारतों में हुर्इं। कहीं अस्पताल में आग लगी तो कहीं होटल जल कर राख हो गया। कोचिंग संस्थान तक में आग लगी। इन हादसों के बाद भी रीवा का नगर निगम प्रशासन नींद से नहीं जागा। शहर बढ़ रहा है और यहां ऊंची ऊंची बिल्डिंगें तेजी से बढ़ रही है। सिर्फ निजी ही नहीं सरकारी बिल्डिंग भी कई फ्लोर की बन रही है। तेजी से रीवा शहर विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा है। बढ़े शहर और महानगरों की तरह यहां निर्माण कार्य हो रहे हैं। बिल्डिंग की ऊंचाई बढ़ रही है लेकिन नगर निगम लोगों की सेफ्टी को लेकर बिल्कुल भी सजग नहीं है। फायर बिग्रेड को अपग्रेड तक नहीं कर पाया। वहीं पुरानी मशीनरी से लोगों की जान बचाने और आग बुझाने में लगा हुआ है। पर्याप्त संसाधन तक नहीं है। अब ऐसे में यदि कोई बढ़ा हादसा हुआ तो लोगों की जान बचाने में नगर निगम का फायर ब्रिगेड पूरी तरह से फेल हो जाएगा।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल तक खतरे में है
यदि सरकारी अस्पतालों की बात करें तो संजय गांधी अस्पताल तक तो नगर निगम की सीढ़ी पहुंच जाएगी। नगर निगम के पास सिर्फ 4 मंजिल तक पहुंच की सीढ़ी मौजूद है। इसके ऊपर यदि किसी तरह की बिल्डिंग में आपदा या विपदा आई तो फिर नगर निगम भी हाथ खड़े कर देगा। संजय गांधी अस्पताल के टॉप फ्लोर तक तो नगर निगम की सीढ़ी पहुंच जाएगी लेकिन बगल में ही जो डिप्टी सीएम का पसंदीदा अस्पताल सुपर स्पेशलिटी है, उसके सबसे ऊपरी मंजिल तक पहुंचने में असमर्थ होगा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 5 फ्लोर का है।
84 हजार मकान और दुकान लेकिन फायर ब्रिगेड सिर्फ 4
रीवा शहर तेजी से बढ़ रहा है। नई नई कालोनियां बस रही हैं। घर तेजी से बन रहे हैं। पुराना शहर तंग हाल है। यहां गलियां ही गलियां है। जिस तेजी से घर बन रहे हैं। उसके हिसाब से नगर निगम के पास पर्याप्त इंतजाम ही नहीं है। पर्याप्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तक नहीं हैं। रीवा शहर में मकान और दुकानों की संख्या 84 हजार से अधिक हैं। फिर भी नगर निगम के पास इस बढ़ती आबादी से निपटने के लिए पर्याप्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तक नहीं है। सिर्फ 4 गाड़ियां ही हैं। इनमें दो छोटी और 2 बड़ी हैं। शहर क्षेत्रफल में कई किमी के दायरे में बढ़ गया है लेकिन सिर्फ एक फायर स्टेशन ही बना है। आज तक एक से दो स्टेशन तक नहीं पहुंचा।
ताज्जुब है हाई राइज बिल्डिंगों की जानकारी तक नहीं
नगर निगम की उदासीनता कहें या लापरवाही। इनके पास शहर में हाईराइज यानि ऊंची इमारतों की जानकारी ही नहीं है। अब जब गर्मी का मौसम निकल गया तो अब नगर निगम शहर में बने सबसे ऊंचे भवनों की जानकारी जुटाने निकला है। सर्वे कराया जा रहा है। सबसे ऊंची भवनों की गिनती कराई जा रही है। 4 मंजिल भवनों से ऊंचे कितने और भवन है, इनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
इन बिल्डिंगों में यदि हादसे हुए तो ननि हो जाएगा फेल
रीवा में कई ऐसी बिल्डिंग बन गई है जो नगर निगम की पहुंच से ऊंची है। यानि 4 मंजिल से ऊंची है। इसमें मेडिकल कॉलेज में बन कर तैयार हुआ डॉक्टरों का बहुमंजिला भवन है। यह भवन एस प्लस 8 है। इसके अलावा समदड़िया गोल्ड सिरमौर चौराहा, जिला न्यायालय का नया भवन, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, विष्णु एम्पायर ढेकहा सहित कई ऐसे बहुमंजिला भवन हैं जो खतरे में हैं। इन बिल्डिंगों में यदि फोर्थ फ्लोर के ऊपर यदि कोई आपदा आई तो नगर निगम राहत नहीं पहुंचा पाएगा।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर DPI के बाहर प्रदर्शन किया। 4 साल से जारी भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी जॉइनिंग न मिलने से आक्रोशित हैं अभ्यर्थी।
इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 150 साल पुराने मंदिर के ट्रस्टी कैलाश मोदी की चौकीदार ने डंडे से हत्या कर दी। नशे में विवाद के बाद आरोपी ने गुरुद्वारे के अंदर ले जाकर बुजुर्ग की जान ली।
रीवा में बहुमंजिला इमारतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम के पास चौथी मंजिल से ऊपर राहत और बचाव पहुंचाने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। फायर ब्रिगेड की सीमित क्षमता को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रीवा में आवारा और आदमखोर कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच कोष्टा में शेल्टर होम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नगर निगम डीपीआर तैयार कर रहा है। यहां 200 से 300 कुत्तों को रखने की व्यवस्था होगी।
रीवा के एक होटल में रेंजर और उनकी कथित महिला मित्र को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
सतना के चर्चित परसमनिया गढ़ी गोलीकांड में नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी महिला सुनीता सिंह परिहार कथित रूप से राइफल से फायरिंग करती दिखाई दे रही है। मामले में पुलिस जांच और फोरेंसिक कार्रवाई जारी है।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पुलिस द्वारा की गई फर्जी ड्रग्स बरामदगी के मामले में राजस्थान की कोर्ट ने 90 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। जानें क्या है पूरा मामला।
सतना में नीट परीक्षा और मीनाक्षी नटराजन के नामांकन मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और हल्के बल प्रयोग से प्रदर्शनकारियों को रोका। झड़प में युवक कांग्रेस अध्यक्ष घायल हो गए।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने PWD में आरोपी अधिकारी को चीफ इंजीनियर का प्रभार देने पर रोक लगाई। जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने प्रमुख सचिव को निष्कलंक अधिकारी की नियुक्ति करने के सख्त निर्देश दिए।
सतना के प्रमुख बाजार क्षेत्र में अधूरे सीवर कार्य और खराब सड़कों से परेशान व्यापारियों की शिकायत पर सांसद गणेश सिंह ने निरीक्षण किया। बदहाल व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों और ठेकेदार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह