रीवा के एक होटल में रेंजर और उनकी कथित महिला मित्र को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रीवा शहर के एक होटल में सतना जिले के एक रेंजर अपनी महिला मित्र के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। रेंजर को महिला मित्र के साथ उनकी आरक्षक पत्नी ने पकड़ा। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर महिला आरक्षक ने जमकर हंगामा मचाया। होटल में तमाशबीनों को भीड़ जमा हो गई। आखिरकार रेंजर अपनी महिला मित्र के साथ डम्फर में बैठकर भाग निकले। जानकारी के मुताबिक ब्रजेन्द्र पाण्डेय सतना जिले में बरौंधा वन परिक्षेत्र के रेंजर उनकी पत्नी भारती उपाध्याय थाना बरौंधा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। दोनों के रिश्ते में तनाव चल रहा है। तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को महिला आरक्षक भारती उपाध्याय अपने परिजनों के साथ रीवा जिले के चुरहटा थाना अंतर्गत होटल रायल इन पहुंची। होटल का एक कमरा खुलवाया, कमरा रेंजर पति ने खोला। भारती अंदर गई, पूछा कि कमरे में कौन है? रेंजर पति ने कहा कि वह अकेले है। भारती ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो एक महिला मिली।
इस महिला को देख भारती ने रेंजर पति से सवाल दागा कि इस महिला से क्या रिश्ता है? इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल वीडियो में रेंजर अपनी पत्नी के बाल पकड़कर खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वह अपनी महिला मित्र के साथ डम्फर में बैठकर भागते नजर आ रहे हैं। इस मामले में भारती की शिकायत पर रीवा जिले की चोरहटा थाना पुुलिस ने रेंजर ब्रजेन्द्र पाण्डेय व उनकी महिला मित्र के साथ मारपीट, गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में बताया गया कि बरौंधा थाना में पदस्थ महिला आरक्षक भारती उपाध्याय अवकाश लिए बिना और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बगैर ड्यूटी छोड़कर वर्दी पहनकर रीवा गई। पुलिस विभाग के रेगुलेशन के मुताबिक यह अनुशासनहीनता है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी अनुशासन तोड़ने वाली महिला पुलिस कर्मी पर क्या कार्रवाई करते हैं।
एफआईआर के बाद की थी शादी
पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भारती उपाध्याय का विवाह पहले जिस युवक से हुआ था, वह अचानक बीमार हुआ, उसे इलाज के लिए रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती पति से मिलने भारती गई। इसके कुछ देर बाद अस्पताल में इलाजरत भारती के पति ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। शहडोल में पदस्थ रहते हुए भारती रेंजर ब्रजेन्द्र पाण्डेय के संपर्क में आई। भारती ने रेंजर पाण्डेय पर दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया। जिसमें रेंजर पाण्डेय को जेल हुई। बताया गया कि भारती जेल में बंद रेंजर से मिलने जाया करती थी। फिर बाद में प्रकरण में समझौता कर दोनों ने विवाह कर लिया।

राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह