रीवा में पुलिस ने ढाबे की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया। 249 लीटर शराब जब्त कर संचालक को गिरफ्तार किया, वहीं तस्करी में शादी पम्पलेट का इस्तेमाल भी उजागर हुआ।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
ढाबा की आड़ में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। चोरहटा पुलिस ने धौचट ढाबा में छापामार कार्रवाई करते हुये 249 लीटर अवैध शराब को जब्त किया है। साथ ही संचालक को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया गया है कि ढाबा संचालक लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार चला रहा था।
चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के धौचट ढाबा में अवैध रूप से शराब बेची और पिलाई जा रही है। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर बुधवार की देर रात टीम के साथ ढाबा में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान ढाबा के भीतर से अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है। मौके से 249 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की गई है। जिसकी कीमत करीब 1 लाख 48 हजार रुपये बतायी गई है। पुलिस ने इस मामले में ढाबा संचालक शुभम सिंह पटेल पुत्र देवेन्द्र सिंह 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। लिहाजा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की गई है। गुरुवार को लिखापढ़ी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
लंबे समय से संचालित हो रहा था अवैध कारोबार
सूत्रों ने बताया कि धौचट ढाबा में रसूख के दम पर लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा था। राजनैतिक संरक्षण होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। लेकिन कुछ दिन पूर्व ही निरीक्षक पवन शुक्ला ने चोरहटा थाना की कमान सम्हाली। बीती रात उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने छापामार कार्रवाई करते हुये इस अवैध कारोबार का ना सिर्फ भांडाफोड़ किया, बल्कि संचालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया है।
वाहन में शादी का पम्पलेट चिपका कर ढो रहे थे शराब
सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी का एक बड़ा खुलासा किया है। यहां तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिये वैवाहिक सीजन का फायदा उठा रहे हैं। वाहन में शादी का पम्पलेट चिपका कर शराब की खेप ढो रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने इसी तरह के वाहन को बीती रात पकड़ा है, जिससे भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई खेप तस्कर द्वारा रीवा से सतना ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन में सवार अमन सिंह बघेल नाम के शातिर तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो सीधी जिले का रहने वाला बताया गया है, जिसके खिलाफ पूर्व से कई तस्करी सहित आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक करने के उपरांत निपानिया तिराहे में स्थित सोनी बिल्डिंग के समीप घेराबंदी की और वाहन को पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो वाहन 9 पेटी शराब लोड मिली।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।