रीवा के जनेह थाना पुलिस ने दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
बाइक सवार दंपत्ति से दिन दहाड़े लूट करने वाले बदमाशों को जनेह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जनेह थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित मुकेश वर्मा पुत्र रामावतार वर्मा 32 वर्ष निवासी पनिहाई थाना बरगढ जिला चित्रकूट 16 जुलाई को अपनी पत्नी मीरा देवी और बेटा शनि कुमार के साथ मोटर साइकिल लेकर शंकरगढ सिद्धी विनायक हीरो एजेन्सी पहुंचा था। यहां से मोटर साइकिल के दस्तावेज लेने के बाद घर लौट रहा था, तभी दोपहर करीब 1 बजे पटहट चौराहे से सूती रोड में बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। इसके बाद मारपीट करते हुये पत्नी के गले से सोने के लॉकेट वाला मंगलसूत्र और पति की जेब से एक हजार रुपये छीन कर फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित ने जनेह थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया था। पुलिस ने शिकायत उपरांत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और तलाश में जुट गई। इस दौरान दो बदमाशों को धर दबोचा गया।
सीसीटीव्ही फुटेज से मिले बदमाश
पुलिस ने बताया कि वारदात की गंभीरता को समझते हुये आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया। इस दौरान दो संदिग्ध नजर आये। पुलिस ने संदेहियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा और पूछताछ किया। जिसमें संदेहियों ने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। आरोपियों की पहचान वैभव केशरवानी पुत्र तीरथ प्रसाद केशरवानी 19 वर्ष एवं निखिल रजक पुत्र स्व शिवनरेश रजक 20 वर्ष दोनों निवासी रेलवे फाटक के पास शंकरगढ थाना शंकरगढ जिला प्रयागराज के रूप में की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।