रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया। पीड़िता 6 माह की गर्भवती, आरोपी फरार।

जवा थाना क्षेत्र में हुई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के तराई अंचल जवा थाना क्षेत्र में एक मानसिक कमजोर किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। मानवता को शर्मसार करने की वाली इस घटना को पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने अंजाम दिया है। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर करते हुये आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है। इधर किशोरी की हालत खराब होने पर उसे गांधी मेमोरियल अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गत दिवस हरिजन परिवार के कुछ लोग जवा थाना पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस कि उनकी 16 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले दो आरोपियों ने गैंगरेप किया है। किशोरी अब 6 माह की गर्भवती है, जिसे गांधी मेमोरियल अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
शिकायत उपरांत पुलिस ने आरोपी राहुल चर्मकार पुत्र रामाश्रय चर्मकार एवं दीपक चर्मकार पुत्र भारत चर्मकार पर दुष्कर्म समेत पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराआें के तहत प्रकरण दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होते ही दोनों आरोपी फरार हो गये हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं किशोरी का उपचार गायनी वार्ड में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी गई है।
परिजनों ने की अबॉर्शन की मांग
इधर परिजनों ने किशोरी के गर्भवती होने पर अबॉर्शन की मांग की है। चिकित्सकों समेत पुलिस को इस बारे में बताया है। लिहाजा गायनी वार्ड से पत्र पुलिस की ओर भेजा गया है। जानकारों का कहना है कि ऐसे मामले में न्यायालय के आदेश पर ही आर्ब्सन किया जा सकता है। इसके लिये न्यायालय के आदेश पर मेडिकल कॉलेज समिति गठित करेगा। जिसमें चिकित्सकों की टीम होगी। चिकित्सकों की टीम के अभिमत पर ही न्यायालय आगे का निर्णय लेगा।
ऐसे हुआ घटना का खुलासा
परिजनों की माने तो किशोरी के पेट में सूजन देख कर परिजन परेशान था। किशोरी ने बताया था कि उसके पेट में असहनीय दर्द रहता है। जिसके बाद परिजन उसे लेकर गांधी मेमारियल अस्पताल पहुंचे थे। चिकित्सकों ने उसे गायनी वार्ड रेफर किया। यहां जांच उपरांत पता चला कि किशोरी करीब 6 माह की गर्भवती है। यह सुनते ही परिजनों के पैरो तले से जमीन खिसक गई और वे सीधे थाना पहुंच कर पुलिस को सूचना दिये।
गायनी वार्ड में एक किशोरी को भर्ती किया गया है। उसकी उम्र 16-17 वर्ष के आसपास होगी। वह करीब 6 माह की गर्भवती है। जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। परिजन उसके आर्ब्सन की मांग कर रहे हैं, जिस पर न्यायालय निर्णय लेगा।
डॉ. अतुल सिंह, सीएमओ एसजीएमएच
मुझे जानकारी हुई है कि गायनी वार्ड में एक नाबालिग एडमिट है, जिसकी हालत ज्यादा ठीक नहीं है। वही गर्भवती भी है। विभाग की ओर से पुलिस को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल मैं छुट्टी में हूं तो ज्यादा जानकारी नहीं दे पाऊंगी।
डॉ. कल्पना यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जीएमएच
जवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने ही घटना की है, जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता मानसिक कमजोर है। जिसके अबॉर्शन के लिये न्यायालय ने मेडिकल बोर्ड को अभिमत देने को कहा है।
उदित मिश्रा, प्रभारी एएसपी रीवा ग्रामीण

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।