रीवा जिले की क्योंटी कैनाल में एक साल से पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों ने चकाजाम कर प्रदर्शन किया। किसानों ने नहर सफाई में भ्रष्टाचार, मिट्टी बिक्री और बढ़ते पेयजल संकट को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सिरमौर की क्योंटी कैनाल नहर में पिछले एक साल से पानी न छोड़े जाने से आक्रोशित किसानों का सब्र आखिरकार टूट गया। दुलहरा जल उपभोक्ता संस्था के नेतृत्व में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए किसानों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और चकाजाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचीं एसडीओ हेमा सिंह ने किसानों को तुरंत काम शुरू करवाने का लिखित-मौखिक आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने जाम खत्म किया।
प्रदर्शनकारी किसानों ने विभागीय मिलीभगत और भ्रष्टाचार का एक बड़ा मुद्दा उठाया है। दुलहरा जल उपभोक्ता संस्था के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नहर की समय पर साफ-सफाई न होने के कारण पिछले एक साल से इसमें पानी नहीं छोड़ा जा सका है। किसानों का सीधा आरोप है कि विभाग के छोटे कर्मचारी नहर से गाद और उपजाऊ मिट्टी निकालकर उसे अवैध रूप से बेच रहे हैं, जिससे नहर की स्थिति और बदतर हो गई है।
सूखी नहर से पाताल में गया वाटर लेवल, पीने के पानी का संकट
किसानों ने बताया कि क्योटी कैनाल में पानी न होने का असर सिर्फ खेती पर ही नहीं, बल्कि आम जनजीवन पर भी पड़ा है। नहर सूखी होने के कारण क्षेत्र का भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। इसके चलते अब इलाके में गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है और लोगों को पीने के पानी के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है।
किसानों ने रखीं यह मांगें
पुन: सीमांकन: क्योंटी कैनाल नहर का नए सिरे से और सही तरीके से सीमांकन किया जाए। नहर की पूरी तरह से साफ-सफाई करवाकर उसमें तुरंत खेती के लिए पानी छोड़ा जाए। नहर की मिट्टी बेचने वाले भ्रष्ट कर्मचारियों को चिह्नित कर उन पर सख्त कार्रवाई हो। मौके पर गतिरोध को शांत कराने पहुंचीं एसडीओ हेमा सिंह ने किसानों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि नहर की सफाई और मरम्मत का काम तुरंत प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जा रहा है ताकि किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि आश्वासन के बाद भी काम में ढिलाई बरती गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।