रीवा में जल संसाधन विभाग के एक बाबू को पेंशन प्रकरण आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त ने ट्रैप किया। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सरकारी कर्मचारियों में पैसों की भूख खत्म ही नहीं हो रही। किसी की मजबूरियों का भी यह फायदा उठाने से बाज नहीं आते। जल संसाधन विभाग में जिस कर्मचारी ने पूरी जिंदगी खपा दी। मौत के बाद उसी विभाग का बाबू पत्नी का पेंशन प्रकरण जारी करने के लिए रिश्वत की डिमांड कर रहा था। कर्ज के बोझ तले दबा बेटा रिश्वत की मांग पूरी नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसने लोकायुक्त की शरण ली और फिर बाबू 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरा गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
सरकारी दफ्तरों में रिश्वत का बोलबाला है। बिना रिश्वत के कोई काम ही नहीं होता। ऐसा ही मामला जल संसाधन विभाग का भी सामने आया। मोनू नापित पिता स्वर्गीय रामसुचित नापित उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम चुनरी पोस्ट सोहागी तहसील त्योंथर के पिता विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ रहे। वह जल संसाधन विााग के उप संभाग त्योंथर में पदस्थ थे। उनका सेवा काल के दौरान ही 24 मार्च 2026 को निधन हो गया था। इसके बाद मां के नाम पेंशन प्रकरण बनाने के लिए वह जल संसाधन विभाग के कार्यालय बाण सागर कालोनी में चक्कर लगा रहा था। जल संसाधन विभाग में पदस्थ बाबू रामबरण मिश्रा पिता रमाकांत मिश्रा उम्र 58 वर्ष निवासी जनकहाई तहसील जवा मोनू को लगातार चक्कर लगवा रहा था। पेंशन प्रकरण जारी करने के लिए 12 हजार रुपए की डिमांड की थी। 5 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे। इसके अलावा 7 हजार रुपए और देने के लिए दबाव बना रहा था। मोनू ने बताया कि वह लगातार बाबू के सामने गिड़ड़िता रहा। उसने बताया कि उनके ऊपर कर्ज है। दो लोन के प्रकरण चल रहे हैं। रिश्वत की रकम जुगाड़ने में उसे परेशानी होती है। हालांकि बाबू का दिल नहीं पसीजा। वह रुपयों के लिए अड़ा रहा। इसके बाद मोनू ने लोकायुक्त में एक शिकायत दर्ज कराई। 24 जुलाई को शिकायत की। इसके बाद लोकायुक्त एसपी ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर टीम गठित की और बाबू को पकड़ने जल संसाधन विभाग कार्यालय भेज दिया। बाबू 3 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
अनुकंपा नियुक्ति के लिए 35 हजार रुपए मांगे
मोनू नापित ने बताया कि बाबू रामबरण मिश्रा के पास जब गए थे तो उनसे अनुकंपा नियुक्ति की भी बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि सभी दस्तावेज तैयार रखो और साथ में 35 हजार रुपए की भी व्यवस्था कर लो। इसके बिना काम नहीं होगा। बाबू ने खुले तौर पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए 35 हजार की डिमांड की थी। एक तरफ मोने के सिर से पिता का साया उठ गया। उसके बाद विभाग के अधिकारी कर्मचारी मदद करने की जगह उसके परिवार को भी लूटने पर तुले हुए थे।
सत्यापन के दौरान लिए थे 4 हजार
मोनू ने बताया कि 12 हजार रुपए की कुल डिमांड थी। इसमें से 5 हजार रुपए बाबू रामबरण ने पहले ही ले लिया था। इसके बाद जब लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन कराया तब 4 हजार रुपए लिए। इसके बाद जब टीम के साथ उन्हें भेजा गया तब 3 हजार रुपए की रिश्वत बाबू ने ली
दो दिन में दूसरी कार्रवाई
लोकायुक्त ने चुप्पी तोड़ दी है। लंबे समय बाद लोकायुक्त एक्शन में आया है। दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। पहले दिन यानि शनिवार को वन विभाग के वनपाल दिनेश कुमार को 78 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वनपाल ने पकड़ गए ट्रक को छुड़वाने और जुर्माना की राशि कम करने के लिए 2 लाख रुपयों की डिमांड की थी। ड्राइवर नीरज यादव की शिकायत पर लोकायुक्त रीवा ने कार्रवाई की थी। 78 हजार रुपए लेते वन पाल को स्वर्णलोक ढाबा में ट्रैप किया था। एक दिन बाद जल संसाधन विभाग के बाबू को 3 हजार रुपए लेते ट्रैप किया गया।

मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर एक बार फिर सरकार पर दबाव बढ़ने लगा है। केंद्र ने राज्य को 4.54 लाख टन मूंग खरीदी की अनुमति दी है और समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी है। लेकिन इस बीच खुलासा हुआ है कि पिछले साल खरीदी गई साढ़े तीन लाख टन मूंग अब भी गोदामों में पड़ी है, जिसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई जनहितैषी फैसलों पर मुहर लगी। प्रदेश सरकार आगामी 7 अगस्त से जन विश्वास अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत मुख्यमंत्री, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी हर शुक्रवार सीधे जनता के बीच पहुंचकर मौके पर ही शिकायतों का निपटारा करेंगे।
रीवा में जल संसाधन विभाग के एक बाबू को पेंशन प्रकरण आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में लोकायुक्त ने ट्रैप किया। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान रीवा के भाजपा नेता प्रशांत पाठक पर हमले, वाहन में तोड़फोड़ और सामान लूटने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पन्ना के विश्व प्रसिद्ध बृहस्पति कुंड में बने ग्लास ब्रिज का शुभारंभ हो गया। अब पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ रोमांच का अनुभव करेंगे, जबकि परियोजना से इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
देवांगना घाटी गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी साक्ष्यों और विशेष अभियान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
मैहर के नादन शासकीय महाविद्यालय तक पक्की सड़क नहीं होने से बारिश में पहुंचना मुश्किल हो गया है। 120 सीटों वाले कॉलेज में अब तक केवल दो प्रवेश हुए, जिससे करोड़ों की परियोजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रीवा-हैदराबाद नई एक्सप्रेस की मंजूरी के लगभग दो माह बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका। समय-सारिणी और तारीख घोषित न होने से सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों में निराशा बढ़ती जा रही है।
सतना जिला अस्पताल की पैथालॉजी में विटामिन डी और बी-12 जांच एक माह से बंद हैं। नई मशीनें इंस्टॉल नहीं हुईं, जांचें आउटसोर्स हो रही हैं और टेंडर प्रक्रिया की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में दस्तक अभियान की धीमी शुरुआत ने चिंता बढ़ाई। जिला सैम और डायरिया हॉटस्पॉट में शामिल है, जबकि लक्ष्य के मुकाबले केवल 2.79 प्रतिशत बच्चों की जांच हो सकी, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल उठे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह