मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत रीवा और मऊगंज जिले की 3 लाख 99 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 59 करोड़ 17 लाख रुपए अंतरित किए गए। महिलाओं ने योजना को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम बताया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि का अंतरण मुख्यमंत्री द्वारा जिला नरसिंहपुर के ग्राम मुगवानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि अंतरित की गई। रीवा एवं मऊगंज जिले की कुल तीन लाख 99 हजार 184 हितग्राही महिलाओं के खातों में कुल उनसठ करोड़ सत्रह लाख बहत्तर हजार पाँच सौ रुपये की राशि अंतरित की गई। यह राशि सीधे हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में जमा की गई, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा विशेष व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में लाड़ली बहनाएँ उपस्थित हुईं तथा सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के उद्बोधन एवं कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह, उमंग एवं खुशी का वातावरण देखने को मिला। महिलाओं ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कहा कि योजना अंतर्गत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली राशि से उन्हें घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार के अन्य आवश्यक कार्यों में सहयोग मिल रहा है। योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ उनमें आत्मनिर्भरता एवं आत्मसम्मान की भावना भी विकसित हुई है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्रों में महिलाओं को योजना की जानकारी भी प्रदान की गई तथा शासन द्वारा संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। रीवा एवं मऊगंज जिले के समस्त विकासखंडों, ग्राम पंचायतों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। लाड़ली बहनों द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री को महिलाओं के हित में संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना धन्यवाद दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।