रीवा में सावन की पहली बारिश में 18 मिमी पानी दर्ज, शहर के कई इलाकों में जलभराव। स्कूलों और घरों में पानी घुसा, नाली व्यवस्था चरमराई। नेहरू नगर और समान स्कूल सबसे अधिक प्रभावित।

24 घंटे में 18 मिमी बारिश, कई मोहल्लों में जल भराव की स्थिति
रीवा, स्टार समाचार वेब
सावन मास के पहले दिन जिले में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 17.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। इससे ना सिर्फ शहर की सड़कें जलमग्न हो गई, बल्कि कई स्कूलों में पानी भर गया। ऐसे में नगर निगम के जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। कई स्थानों में जेसीबी की मदद से वैकल्पिक नाली बना कर बारिश का पानी निकाला गया। जल भराव के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया।
शुक्रवार की तड़के से शुरू हुई रिमझिम बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
ऐसे में जन जीवन प्रभावित होना तय है। बताया गया है कि शुक्रवार को जिले में 17.7 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश सेमरिया में 36 मिमी एवं गुढ़ में 34 मिमी हुई है। शहर में बारिश का ज्यादा प्रभाव देखा गया है। यहां के कई मोहल्लों में पानी निकासी नहीं होने से सड़कों पर दो से ढाई फिट पानी भर गया। जिससे लोग घरों में कैद हो गये। कुछ निचली बस्तियों के घरों के भीतर तक पानी घुस गया था। ऐसे में जानकारी नगर निगम को दी गई, जिसके बाद ननि अमला जेसीबी लेकर पहुंचा और पानी निकासी की व्यवस्था बनाया।
समान स्कूल बना तालाब
बारिश के चलते शहर के समान मोहल्ले में स्थित शासकीय हाई सेकण्ड्री स्कूल तालाब में तब्दील हो गया। यहां ना सिर्फ स्कूल के मैदान बल्कि कक्षा और कार्यालय में डेढ़ फिट तक पानी भर गया। ऐसे में शिक्षक एवं छात्रों को गुठने भर पानी से होकर गुजरना पड़ा। इसकी जानकारी विद्यालय के द्वारा ननि को दी गई, लेकिन देर शाम तक जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे।
नेहरु नगर में भरा ढाई फिट पानी
शहर के नेहरु नगर में सबसे अधिक अव्यवस्था देखने को मिली। यहां पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। सड़क पर ढाई से तीन फिट तक पानी भरा रहा। कईयों के घरों में भी पानी घुस गया। नेहरु नगर में यह कोई पहली बार जल भराव की स्थिति नहीं हुई है, बल्कि जब-जब बारिश होती है यहां इसी तरह का नजारा दिखाई पड़ता है। बावजूद इसके नगर निगम अमला इसे सुधार नहीं पा रहा है। जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।
पिछले वर्ष से दोगुनी हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार इस बर्ष अब तक पिछले साल की तुलना में दोगुनी बारिश हो चुकी है। जिले में 1 जून से अब तक 189.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष इस अवधि तक महज 85.4 मिली मीटर बारिश हुई थी। वहीं मऊगंज में एक जून से अब तक 537.3 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। बारिश का यह सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह से जारी रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।