रीवा पुलिस ने झारखंड के दो युवकों को गिरफ्तार किया है जो मोबाइल चोरी कर यूपीआई से खाते खाली करते थे। आरोपियों से चार मोबाइल जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सार्वजनिक स्थान में आने वाले लोगों का मोबाइल पार कर खाता खाली करने वाले गिरोह के दो सदस्य कोतवाली पुलिस के हाथ लग गये हैं। ये आरोपी झारखंड से रीवा आते थे और वारदात को अंजाम देकर लौट जाते थे। पकड़े गये आरोपियों से चार मोबाइल बरामद किये गये हैं, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि सब्जी मंडी समेत शहर के सार्वजनिक स्थान से लोगों के मोबाइल चोरी हो रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हीं व्यक्तियों के खाते से रुपये भी पार हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिये जाल बिछाया। पुलिस की मेहनत रंग लाई और दो संदेही पुलिस के हाथ लग गये। संदेहियों की पहचान राजकुमार महतो पुत्र इंद्र प्रसाद लोनिया 22 वर्ष एवं शेखर कुमार यादव पुत्र हरशिंकर यादव दोनों निवासी साहिबगंज झारखंड के रूप में की गई। पुलिस ने संदेहियों से थाना में पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि वह सार्वजनिक स्थान पर आने वाले लोगों को निशाना बनाते थे और उनका मोबाइल चोरी कर लेते थे। इसके बाद उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से रूपये पार कर देते थे। आरोपियों के कब्जे से चार नग मोबाइल बरामद किया गया है, जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
ऐसे करते थे रुपये पार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोगों के समीप खड़े होकर ना सिर्फ उनके मोबाइल के पैटर्न लॉक को देखते थे, बल्कि यूपीआई से पेमेंट करने वाले लोगों की निगरानी कर पासवर्ड भी देख लेते थे। इसके बाद मौका मिलते ही उनका मोबाइल पार कर देते थे। बाद में उक्त मोबाइल के यूपीआई के माध्यम से खाता खाली कर देते थे।
पांच माह से दे रहे थे घटना को अंजाम
पुलिस की माने तो आरोपी झारखंड से केवल मोबाइल चोरी और यूपीआई के माध्यम से रूपये ट्रांसफर करने के लिये 500 किमी से अधिक का सफर तय करते थे। वह ट्रेन की माध्यम से प्रयागराज पहुंचते थे। इसके बाद अन्य साधन से रीवा आते थे और बाजार और सब्जीमंडी पहुंच कर मोबाइल चोरी भाग निकलते थे। ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल को चालू करके यूपीआई से रुपये ट्रांसफर करते थे। इसके बाद मोबाइल को ट्रेन से ही फेक देते थे।
झारखंड के साहिबगंज निवासी दो युवकों को रीवा से पकड़ा गया है। उनके कब्जे से चार मोबाइल भी बरामद हुये हें। ये आरोपी बाजार और सब्जी मंडी पहुंच कर लोगों का मोबाइल चोरी करते थे। इसके उपरांत यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से राशि पार कर देते थे। आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
-निशा मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से अलग-अलग सौजन्य भेंट की। इन बैठकों में प्रदेश के औद्योगिक विकास, वस्त्र क्षेत्र में निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपए की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।