रीवा जिले में मानसून की रिमझिम बारिश के बीच बिजली गिरने की दो घटनाएं — बड़ा हादसा टला। चोरहटा क्षेत्र में करंट से तीन गायों की मौत, वहीं 50 साल पुराना पीपल का पेड़ भी गिरा। मौसम में उतार-चढ़ाव से लोग बीमारियों की चपेट में।

रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले में मानसून सक्रिय होकर भी भटका सा प्रतीत हो रहा है। पिछले एक सप्ताह के मौसम पर नजर डाले तो कहीं-कहीं छीटें पड़ रहे हैं। हालांकि गत वर्ष की अपेक्षा इस साल आंकड़ों में पर्याप्त पानी गिरा है लेकिन रात के तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। लिहाजा गर्मी का असर बरकरार है। शुक्रवार को आसमान में दिन भर बादलों का डेरा रहा, वहीं शहर में दो स्थानों पर बिजली गिरी। हालांकि गाज गिरने से बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
मौसम कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी पश्चिमी हवाओं की वजह से लो प्रेशर की दबाव बना हुआ है। तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की वजह से जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि जिस तरह से बारिश हो रही है इसके बावजूद तापमान में खास गिरावट न होने से लोगों को गर्मी ने परेशान कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ तापमान के इस उतार-चढ़ाव की वजह से मौसमजन बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोग सर्दी, खांसी, बुखार का शिकार हो रहे है।
पांच मिनट में दो बार गिरी बिजली
मानूसन के सक्रिय होने के बाद से लेकर लगभग 13 दिनों के भीतर आधा दर्जन से अधिक बिजली गिरने की घटनायें सामने आ चुकी है जिसमें दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार की दोपहर मौसम बिगड़ने के बीच शहर के सिविल लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम तथा मार्तण्ड क्रमांक 1 स्थित बीईओ कार्यालय के समीप पांच मिनट के अंतराल में दो बार बिजली गिरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम के टावर पर बिजली गिरी। हालांकि बिजली गिरने के बाद पुलिस के सूचना नेटवर्क को कितनी क्षति हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी तरफ उत्कृष्ट मार्तण्ड क्रमांक 1 परिसर स्थित ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के ठीक बगल में स्थित एक पुराने पेड़ पर बिजली गिरी। जिससे पेड़ दो हिस्सों में बांट गया। कार्यालय में मौजूद लोगों के मुताबिक बिजली गिरने के दौरान अचानक अंधेरा छा गया है और तेज आवाज आई। लोगों को समझ में ही नहीं आया कि क्या हो गया। दोनों घटना में जान की क्षति नहीं हुई है।
करंट से गायों की मौत
एक तरफ जहां बारिश के बीच दो जगह बिजली गिरने की घटना घटित हुई। वहीं दूसरी तरफ शहर के चोरहटा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरैनी कोठार से लगे खड्डा कंजी गांव में बिजली के खम्भे से तार टूटने की वजह से तीन गाय की मौत हो गई। जिसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी गई है। जिसमें रामलाल तिवारी, श्याममिलन तिवारी व अंकित तिवारी का मवेशी बताया गया है। घटना की जानकारी पुरैनी जागीर के सरपंच द्वारा जिम्मेदारों को सूचना दे दी गई है।
वर्षो पुराना पीपल का पेड़ जमींदोज
शहर के तरहटी पुलिस चौकी के समीप एक पीपल का पेड़ लगा हुआ था। स्थानीय लोगों की माने तो यह 50 वर्ष से भी ज्यादा पुराना रहा है। शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बीच अचानक पीपल का दरख्त जमीन पर आ गया। दरख्त के समीप ही मौजूद एक घर के गेट को भी पेड़ ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई थी। पेड़ के अचानक गिरने की वजह से समीप रहने वाले एक घर को नुकसान पहुंचा है। जबकि किसी भी तरह की अन्य क्षति नहीं हुई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।