रीवा नगर निगम की पार्किंग निविदाओं में शामिल एक ठेकेदार के दस्तावेजों में कथित विसंगतियां सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। शिकायतकर्ता ने जांच और आवंटन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
नगर पालिक निगम रीवा में इन दिनों पार्किंग ठेकों के आवंटन को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में जारी की गई पार्किंग निविदाओं में शामिल एक ठेकेदार के दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां सामने आने के बाद पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में नगर निगम आयुक्त को एक शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
नाम और हस्ताक्षर में बड़ा विरोधाभास
शिकायतकर्ता ने आयुक्त को सौंपे गए दस्तावेजों के हवाले से दावा किया है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत कागजातों में नाम और हस्ताक्षर का गंभीर अंतर है, जो निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता को संदिग्ध बनाता है। विशेषज्ञों और शिकायतकर्ता के मुताबिक इस तरह का विरोधाभास वित्तीय और कानूनी निविदाओं में पूरी तरह अमान्य होना चाहिए लेकिन इसके बावजूद तकनीकी स्तर पर इसे नजरअंदाज किया गया।
पुराना रिकॉर्ड भी दागदार कोर्ट तक पहुंच चुका है मामला
मामला सिर्फ कागजी हेरफेर तक सीमित नहीं है। शिकायत में ठेकेदार के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड पर भी गंभीर उंगली उठाई गई है। वर्ष 2023-24 में इसी ठेकेदार के नाम पर बाजार बैठकी का ठेका आवंटित हुआ था। आरोप है कि ठेके की अंतिम किश्त की राशि नगर निगम के कोष में जमा नहीं कराई गई। इस डिफॉल्ट के चलते मामला न्यायालयीन प्रक्रिया तक पहुंच चुका है। नियमों के मुताबिक किसी भी बकाएदार या विवादित फर्म को नया ठेका नहीं दिया जा सकता, फिर भी इस निविदा में उन्हें शामिल किया गया।
निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन पर टिकीं निगाहें
शिकायतकर्ता ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि संदीप कुमार तिवारी द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेजों की स्क्रूटनी कराई जाए। साथ ही पुराने बकाए और न्यायालयीन प्रकरण का पूरी तरह निराकरण होने तक इस आवंटन प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।अब देखना यह होगा कि रीवा नगर निगम प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कितनी मुस्तैदी से एक्शन लेता है। क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर गाज गिरेगी या फिर हमेशा की तरह यह संवेदनशील मामला भी फाइलों के ढेर में दबा दिया जाएगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
इन प्रमुख पार्किंग स्थलों के टेंडर पर उठे सवाल
शिकायत के अनुसार नगर निगम द्वारा जारी की गई तीन प्रमुख निविदाओं में नियमों को ताक पर रखने के आरोप लगे हैं: निविदा क्रमांक 2026 यूएडी 48505/1: डॉ. अम्बेडकर बाजार के पीछे पार्किंग शुल्क वसूली। निविदा क्रमांक 2026 यूएडी 485052/1: शिल्पी प्लाजा ए-बी ब्लॉक के पीछे पार्किंग। निविदा क्रमांक 2026 यूएडी 485050/1: सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग। उक्त सभी टेंडर्स में संदीप कुमार तिवारी नामक ठेकेदार ने भाग लिया है, जिनके दस्तावेजों को लेकर अब कानूनी और प्रशासनिक पेंच फंसता नजर आ रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।