रीवा नगर निगम की टीएल बैठक में आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने अवैध कॉलोनियों, लंबित पत्रों और सार्वजनिक शिकायतों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जोन 3 में एफआईआर न कराने पर ईई और सहायक यंत्री को थमाया शोकॉज नोटिस। साथ ही शहर में भिक्षावृत्ति, अवैध वॉल पेंटिंग, और मुक्तिधाम योजना पर भी दिए गए निर्देश।

कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर न कराने पर ईई एवं सहायक यंत्री को थमाया शोकॉज
रीवा, स्टार समाचार वेब
नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने सोमवार को विभागीय टीएल बैठक आयोजित की। इस दौरान लंबित टीएल पत्रों, अवैध कॉलोनियों, जल गंगा संवर्धन, माई रीवा सिटीजन ऐप एवं सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। बैठक में आयुक्त ने जोन क्रमांक 3 में अपेक्षित एफआईआर न होने पर ईई और सहायक यंत्री को नोटिस जारी करने का निर्देश दिये। इस कार्रवाई से लापरवाह अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है।
अवैध कॉलोनी की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 2016 के पूर्व सार्वजनिक भूमि रिक्त न छोड़ने वाली कॉलोनियों के दावा-आपत्ति के बाद नियमानुसार वसूली अधिरोपित की जाये। चिन्हित अवैध कॉलोनी पर सख्ती के साथ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं समीक्षा के दौरान सामने आया कि जोन क्रमांक 3 में अपेक्षित एफआईआर की कार्यवाही नहीं की गई है। जिस पर ईई एवं सहायक यंत्री को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी अवैध कॉलोनी छूटनी नहीं चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही कहा कि जिनकी 1 महीने से अधिक टीएल पत्र लंबित होगा, उनके खिलाफ एक वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की जायेगी। बैठक के दौरान राजेश सिंह, एचके त्रिपाठी, प्रकाश द्विवेदी, एमएस सिद्दीकी, रामनरेश तिवारी, शीतल भलावी, एसके गर्ग, अम्बरीश सिंह, राजेश मिश्रा, पीएन शुक्ला, अभिनव चतुर्वेदी, मुरारी कुमार, रावेंद्र सिंह, नीलेश चतुवेर्दी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
भिक्षकों की बनाएं व्यवस्था
निगमायुक्त ने साईं मंदिर के पास भिक्षावृत्ति कर रहे व्यक्तियों का सर्वे कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिनके पास परिवार व निवास है, उन्हें वहां भेजने तथा भरण-पोषण नियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। शेष लोगों पर सामाजिक न्याय व राजस्व विभाग के समन्वय से कार्यवाही की जाये।
अवैध वॉल पेंटिंग पर होगी कार्रवाई
सार्वजनिक संपत्ति में छेड़छाड़ हेतु संपत्ति विरूपण एवं अवैध वॉल पेंटिंग इत्यादि पर आउटडोर नियम के तहत कार्यवाही करने को कहा। कहीं भी कुछ भी पेंट करने वालों एवं बिलबोर्ड पेस्ट कर शहर की सुंदरता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। वार्ड 15 की मुक्तिधाम योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जोन ऑफिस का प्लान तैयार करने को कहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।