रीवा में पीएमएफएमई योजना के तहत कथित तौर पर कागजों में आइसक्रीम फैक्ट्री दिखाकर बैंक ऋण और सब्सिडी हासिल करने का मामला सामने आया। ईओडब्ल्यू जांच में अनियमितताएं मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सरकार की योजनाओं का फायदा उठाने के लिए रीवा के पति-पत्नी ने ऐसा फ्राड किया कि सुनकर सब हैरान है। पीएमएफएमई योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का फायदा लेने के लिए कागजों में प्रोजेक्ट बनाया गया। फिर बैंक से लोन लिया गया। 31 लाख 500 रुपए का लोन लिया और फिर इस राशि का वारा न्यारा कर दिया। जब इस काले कारनामें की शिकायत हुई तो ईओडब्लू रीवा ने पड़ताल शुरू की। पड़ताल में सारा काला चिट्ठा सामने आ गया। पति-पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
ईओडब्लू एसपी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि भोपाल प्रकोष्ठ में कल्पना गुप्ता प्रोपराइटर कल्पना उद्योग एवं उनके पति संदीप गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी कर कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा व्यंकट रोड रीवा से लोने लेने के संबंध में एक शिकायत मिली थी। शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में यह बात सामने आई कि कल्पना गुप्ता और उनके पति संदीप गुप्ता ने पीएमएफएमई योजना यानि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत शासन से मिलने वाल सब्सिडी की राशि पाने के लिए एक योजना तैयार की। इन्होंने सप्लायरों से सांठगांठ की।
आइस्क्रीम फैक्ट्री लगाने की झूठी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद पीएमएफएमई योजना के तहत आवेदन कर दिया गया। जिला उद्योग विभाग ने आवेदन को बैंक के पास ट्रांसफर कर दिया। पंजाब नेशनल बैंक ने प्रोजेक्ट के हिसाब से 31 लाख 50 हजार रुपए का लोन स्वीकृत कर दिया। कल्पना गुप्ता को यह राशि मिल गई लेकिन उन्होंने प्रोजेक्ट के तहत यह राशि खर्च नहीं की। इस राशि का दुरुपयोग किया गया। कहीं और राशि खर्च की गई। इस मामले की जांच करने के बाद ईओडब्लू ने धोखाधड़ी कर सब्सिडी के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और शासन की योजना का लाभ लेकर क्षति पहुंचाने के लिए मामला पंजीबद्ध किया है। ईओडब्लू रीवा ने 5 नामजद और अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
सारी मशीनरी कागजों में ही हुई सप्लाई
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी की योजना है। इसमें पहले इन्वेस्टमेंट खुद उद्योग लगाने वाले व्यक्ति को करना पड़ता है। सारा सेटअप करने के बाद पहले साल फैक्ट्री चलानी पड़ती है। जब फैक्ट्री रनिंग में आ जाती है तब सब्सिडी की राशि शासन से मिलती है। यह राशि खरीदी गई मशीनों पर दी जाती है। यह राशि लाभार्थी के खाते में नहीं जाती। जहां से मशीनें ली जाती हैं, उस फर्म के खाते में भेजी जाती है। इस मामले में लाभार्थी ने सप्लायरों से भी सांठगांठ कर ली थी। बिना मशीन सप्लाई किए ही सब्सिडी की राशि डकार गए थे।
इन सभी पर मामला दर्ज किया गया
ईओडब्लू ने फर्जीवाड़ा कर लोन लेने के मामले में कल्पना गुप्ता प्रो कल्पना उद्योग रीवा, संदीप गुप्ता पिता मथुरा गगुप्ता जिला रीवा, रूपेश कुमार सिंह प्रोपराइटर रुद्रांश इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी, संतोष कुमार वर्मा प्रो ओरबिंदो टेक इन्फ्रा रीवा, अंकिता सिंह प्रो ओरबिंदो टेक इन्फ्रा रीवा सहित अन्य के खिलाफ धारा 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।