रीवा में विंध्य विकास प्राधिकरण स्वागत पोस्टरों में सांसद की तस्वीर नदारद, अटल कुंज में बधाई की मिठास के बीच सड़कों पर सियासी खटास, कार्यकर्ताओं और जनता में चर्चा तेज, संगठनात्मक समीकरणों पर सवाल

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
विंध्य विकास प्राधिकरण के नए सिपहसालारों का प्रथम नगर आगमन क्या हुआ, रीवा की सड़कों पर मानों होर्डिंग्स का 'कुंभ' लग गया। स्वागत का उत्साह ऐसा कि जिधर नजर जाए, उधर अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की मुस्कुराहटें चस्पा थीं। पार्टी कार्यालय 'अटल कुंज' में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष अजय सिंह पटेल और संजय तीर्थवानी का मुंह मीठा कराकर 'बधाई की मिठास' तो घोल दी, लेकिन शहर की सड़कों पर टंगे फ्लेक्स ने कुछ कार्यकर्ताओं के मन में 'कड़वाहट' का तड़का लगा दिया।
चर्चाओं का बाजार गर्म
अब यह कार्यकर्ताओं की 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस' थी या उपाध्यक्षों के समर्थकों का अपना अलग 'स्वराज', यह तो वही जानें। लेकिन जनता के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या विंध्य के विकास की नई पटकथा में सांसद के फोटो के लिए जगह कम पड़ गई थी?
"लगता है होर्डिंग बनाने वाले ग्राफिक डिजाइनर के पास 'सांसद कोटा' खत्म हो गया था, या फिर कार्यकर्ताओं ने सोचा कि दिल्ली वाले नेताजी तो दिल में रहते हैं, उन्हें फ्लेक्स की धूल खाने की क्या जरूरत!"
बहरहाल, मिठाई खिलाई जा चुकी है, पदभार संभाला जा चुका है, बस अब देखना यह है कि बिना 'सांसदीय फोटो' के शुरू हुआ यह विंध्य विकास का रथ कितनी तेज दौड़ता है। शहर के चौराहों पर लगे ये 'अधूरे' होर्डिंग्स फिलहाल राजनीति के शौकीनों को चटखारे लेने का पूरा मौका दे रहे हैं।
स्वागत तो हो गया, अब काम की बारी
विंध्य विकास प्राधिकरण का काम विकास की योजनाएं बनाना है। लेकिन पहली योजना तो सांसद मुक्त पोस्टर की ही सफल होती दिख रही है। स्वागत की बेला में फोटो गायब होना यह बताता है कि राजनीति में प्रेम भले अटूट हो लेकिन फ्रेम में जगह बहुत कम होती है। बहरहाल डिप्टी सीएम की मौजूदगी में एकता के लड्डू तो फूट गए लेकिन सड़कों पर लगे ये होर्डिंग बता रहे हैं कि संगठन के भीतर सबकुछ इतना सपाट नहीं है जितना पोस्टर नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि सांसद की फोटो गायब करने वाले ये विकास पुरुष विंध्य के नक्शे पर अपनी कितनी बड़ी लकीर खींच पाते हैं।
लापता 'सांसद': खोजो तो जानें!
पूरा शहर होर्डिंग्स से पटा था, मानों विज्ञापनों की प्रदर्शनी लगी हो। मगर इन चमकते पोस्टरों में एक 'अनुपस्थिति' ने सबका ध्यान खींचा-रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की तस्वीर। कार्यकर्ताओं के उत्साह के अतिरेक में या 'रणनीतिक विस्मृति' के कारण, सांसद का चेहरा पोस्टरों से ऐसे नदारद रहा जैसे फिल्म के क्रेडिट रोल से विलेन का नाम।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।