रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग रीवा के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे एवं उनके निजी सहकर्मी धर्मवीर भारती को उनके सरकारी आवास पर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी सतना की एक प्राइवेट फर्म के मैनेजर से गुणवत्ता जांच का काम दिलाने की एवज में हर महीने एक लाख रुपए की घूस मांग रहे थे। बताया गया है कि ठेकेदार सोनू सिंह से रिश्वत के नाम पर 50 हजार रुपए पहले ले चुके थे। जबकि बाकी के 50 हजार रुपए मंगलवार को लेते दबोच लिये गये।
इस संबंध में लोकायुक्त संगठन रीवा के पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा ने बताया कि सतना स्थित पीटीएलटीडी फर्म के मैनेजर सोनू सिंह ने प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे के खिलाफ 4 अगस्त को इस बात की शिकायत की गई थी कि प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे द्वारा क्वालिटी जांच का काम दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपए महीने रिश्वत की मांग की जा रही है। उनके द्वारा 50 हजार रुपए दे दिए गए हैं बाकी की राशि देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लोकायुक्त एसपी द्वारा शिकायत की पुष्टि के लिए वाइस रिकार्डिंग कराई गई। जिसमें शिकायत सही पाई गई। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा ट्रेप टीम का गठन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार को दी गई। मंगलवार को जैसे ही बकाया 50 हजार रुपए देने के लिए प्रभारी अभियंता केके लच्छे के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास फर्म मैनेजर सोनू सिंह पहुंचे और घूस की राशि उन्हें दी तो वहां पहले से जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी अधिकारी केके लच्छे और उनके सहयोगी धर्मवीर भारती को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।
पुराना मित्र करता था लेन-देन
स्थानीय सूत्रों और संविदाकारों की मानें तो जब से उक्त अधिकारी ने रीवा लोक निर्माण विभाग में प्रभारी मुख्य अभियंता का पद संभाला था, तब से ही वे लगातार भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों में घिरे हुए थे। बताया गया है कि लेन देन के लिए वह अपने पुराने मित्र धर्मवीर भारती को अपने साथ रखते थे। जिनके द्वारा वसूली एवं रिश्वत की रकम तय की जाती थी।
प्रभार की कुर्सी पर चल रहा था भ्रष्टाचार का स्थाई खेल
लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता का रिश्वत लेते पकड़ा जाना कोई हैरान करने वाली खबर नहीं है, बल्कि उस भ्रष्ट व्यवस्था की एक और गंदी तस्वीर है जो सरकारी विभागों में गहरी जड़ें जमा चुकी है। हर महीने 1 लाख रुपए का हफ्ता और काम की गुणवत्ता के नाम पर वसूली यह साफ बताता है कि विकास कार्यों में घटिया निर्माण और घटिया सोच की असल वजह कौन है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि प्रभारी पद संभालते ही साहब ने भ्रष्टाचार का पूरा तंत्र खड़ा कर दिया। टेंडर मैनेजिंग से लेकर गुणवत्ता की एनओसी तक हर चीज का दाम तय था। सवाल यह उठता है कि जब आम ठेकेदार से लेकर विभागीय गलियारों तक सब जानते थे कि क्या चल रहा है, तब शासन और प्रशासन की आंखें क्यों बंद थीं। क्या लोकायुक्त की ट्रेप कार्रवाई ही ऐसे अफसरों पर लगाम लगाने का जरिया बची है। जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली सड़कों और इमारतों की गुणवत्ता अगर 1 लाख रुपए महीने की घूस पर टिकी हो तो पुलों का ढहना और सड़कों का बहना लाजिमी है।
हर कार्य का फिक्स है कमीशन
विभाग में चर्चा है कि गुणवत्ता जांच के अलावा टेंडर मैनेज करने, चहेती फर्मों को काम दिलाने और बिलों के भुगतान की एवज में लाखों रुपए का लेन देन किया जाता था। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में हड़कम्प मचा हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।