रीवा में नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा सड़क निर्माण कार्य दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुआ है। निर्माण एजेंसी, तकनीकी मानकों और कार्य गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
शायद ही किसी सड़क की किस्मत में ऐसा लिखा होता है। आमतौर पर बच्चे दो साल में घुटनों के बल चलना सीख जाते हैं, लेकिन हमारे शहर की एक खास सड़क को कागजों से जमीन पर उतरने में ही पूरे दो साल लग गए। बात हो रही है नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा तक बनने वाली उस सर्वसुविधा युक्त सड़क की, जिसके सुनहरे भविष्य के सपने शहरवासियों को साल 2024 में दिखाए गए थे। आज साल 2026 है। मौसम बदल गए, तारीखें बदल गईं, लेकिन नहीं बदला तो लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-1 का अपनी पसंदीदा निर्माण कंपनी देवकली इंफ्रा के प्रति अनोखा प्रेम।
जब ब्लैकलिस्टेड कंपनी ने फिर थामी कंक्रीट की कमान
कहते हैं वक्त हर घाव भर देता है और पीडब्ल्यूडी के अफसरों के दिलों में तो ठेकेदारों के लिए वैसे भी बहुत ममता होती है। दो साल पहले 1.77 करोड़ रुपये की लागत से इस वीआईपी व्हाइट टॉप फाइबर मिक्स रोड को बनाने का जिम्मा देवकली इंफ्रा को मिला था। काम दो महीने में पूरा होना था। दो महीने तो छोड़िए, दो साल तक सड़क पर धूल उड़ती रही। इस बीच जब भी जागरूक नागरिकों ने पूछा कि सड़क कब बनेगी, तो अफसरों ने बड़े ही दार्शनिक अंदाज में गोलमोल जवाब दिए। सुगबुगाहट तो यहां तक थी कि कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। लेकिन साल 2026 की एक खुशनुमा सुबह शहर ने देखा कि उसी पुराने टेंडर के सहारे वही कंपनी फिर से सड़क पर आकर खड़ी हो गई है। इसे अफसरों की सहमति कहें या कोई जादुई चमत्कार, यह तो पीडब्ल्यूडी के गलियारे ही जानें। विभाग का पक्ष जानने के लिए कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल को फोन लगाया परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
यहां कंपनी के पास नहीं है अपना आॅटोमेटिक प्लांट
टेंडर के कागजों पर बड़े-बड़े और आधुनिक शब्द लिखे थे—सेंसर पेवर मशीन, आरएमसी आॅटोमैटिक प्लांट, ओपीसी 23 ग्रेड सीमेंट और फाइबर मिक्स। इसे पढ़कर लगता था कि शायद जर्मनी या जापान की कोई सड़क हमारे शहर में बनने जा रही है। हकीकत यह है कि न तो ठेकेदार के पास अपना कोई आॅटोमैटिक प्लांट है और न ही वह आधुनिक सेंसर मशीन। सड़क को उसका आकार देने के लिए फ्यूरी मशीन का सहारा लिया जा रहा है। कड़ाके की धूप में शायद यह लीपापोती साफ दिख जाती, इसलिए कंपनी ने काम के लिए रात का शांत माहौल चुना है। जब शहर सो जाता है, तब साधारण फ्यूरी में मसाला गूंथकर सड़क पर बिछा दिया जाता है। रात के अंधेरे में होने वाली इस कारीगरी को देखकर लोग मुस्कुराते हुए पूछ रहे हैं कि यह सड़क बन रही है या कोई राज छुपाया जा रहा है।
15 साल का वादा... निभाएगा कौन
विभाग ने दावा किया है कि इस सड़क की गारंटी पूरे 15 साल की होगी। लेकिन जिस ढर्रे और देसी जुगाड़ से इस वीआईपी सड़क को तैयार किया जा रहा है, उसे देखकर आम जनता हैरान भी है और परेशान भी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा तमाशा पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रहा है। साहब लोग रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं। शायद वे यह सोचकर आंखें मूंद लेते हैं कि देर आए, दुरुस्त आए... भले ही काम कितना भी घटिया क्यों न हो। अब देखना यह है कि रात के अंधेरे में बनी यह चमचमाती सड़क 15 साल चलती है या पहली बारिश की बौछार में ही इसकी फाइबर मिक्स खूबसूरती बह जाती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।