रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर में हो रही वाहन चोरी एवं मोबाइल स्रेचिंग करने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफास किया है। समान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने तीन घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाहन और लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चोरी व लूट की घटनाएं हो रही थी।
जिसे लेकर पुलिस टीम और मुखबिर को एक्टिव किया गया था। लगातार चल रही पताशाजी का नतीजा है कि इन घटनाओं को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी व लूट की तीन घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। जिनकी निशानदेही पर माल भी बरामद किया गया है।
इन घटनाओं को दिये थे अंजाम
घटना नंबर-1: 18 जुलाई 26 को कृष्ण कुमार गुप्ता पुत्र स्व. बद्री प्रसाद गुप्ता 60 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 15 बाणसागर रोड थाना समान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जुलाई की रात्रि दुकान के अन्दर से बैगानार कार एवं बजाज पल्सर मोटर सायकिल समेत गैस सिलेण्डर चोरी हो गया है। जिस पर पुलिस ने समान थाना में धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू किया। इस दौरान सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से 2 संदेही निखिल जायसवाल पुत्र रामलाल जायसवाल 22 वर्ष निवासी चूना भठ्ठा एवं विशाल जायसवाल पुत्र संतोष जायसवाल निवासी चूना भठ्ठा को चिन्हित किया गया। जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। जिनके कब्जे से चोरी गई कार, मोटर सायकल एवं गैस सिलेन्डर बरामद किया गया है।
घटना नंबर-2: आरोपी निखिल जायसवाल एवं विशाल जायसवाल ने पूछताछ के दौरान बताया कि 4 मई 26 को मेट्रो हास्पिटल के सामने शारदापुरम से स्पलेन्डर प्लस मोटरसायकल चोरी किये थे। लिहाजा उनकी निशानदेही पर उक्त बाइक भी बरामद की गई है। इसके अलावा अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि शहर में हुई वाहन चोरी की अन्य घटनाओं से भी पर्दा उठ सकता है।
घटना नंबर-3: पुलिस ने बताया कि पीड़ित एसके सूरज पुत्र एसके अबुल हुसैन 25 वर्ष निवासी अमटा थाना अमटा जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल हाल बाणसागर कालोनी के साथ स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। जिसकी शिकायत थाना में दर्ज थी। पुलिस ने इस मामले में भी सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान दिलीप कुशवाहा पुत्र अशोक कुमार कुशवाहा निवासी निराला नगर थाना विश्वविद्यालय एवं खुर्शीद अन्सारी पुत्र मो. अब्दुल बहाव अंसारी 22 वर्ष निवासी आजाद नगर थाना अमहिया के रूप में की गई है। इन आरोपियों को भी पकड़ कर मोबाइल बरामद किया और बाद में न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।