रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं रीवा के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित एक बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 25 वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए गरीबों और आमजनों की सेवा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प के प्रथम दिवस सफल रक्तदान के बाद 13 लाख से अधिक आशीर्वाद दीपक जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामना भी दी।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेवा संकल्प अभियान में शामिल सभी गतिविधियों का तिथि के अनुसार आयोजन करें साथ ही वाराणसी से बड़नगर जाने वाली सेवा संकल्प यात्रा रीवा जिले में पहुंच गई है, यात्रा के ठहरने के स्थान पर वृक्षारोपण अनिवार्य रूप से कराएं। रोपित पौधों की उचित देखभाल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करें।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आंगन मिलन कार्यक्रम में आंगनवाड़ी के बच्चों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच की जाएगी। अभियान के तहत 7 अक्टूबर को सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों से सेवा कलश यात्रा शुरू होगी। विधायकगण यात्रा के आरंभ का स्थल और रूट तय कर दें। इसका समापन जिला स्तर में होगा। सेवा संकल्प अभियान में 10 अक्टूबर को सभी नगरीय निकायों तथा जनपद पंचायतों में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी राज तथा विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति ने सेवा संकल्प अभियान के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, अन्य पदाधिकारी, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से सेवा संकल्प अभियान के संबंध में चर्चा की।
नदियों के तटों से हटाएं अवैध निर्माण
बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि रीवा शहर की बाढ़ की समस्या को दूर करना बड़ी चुनौती है। इस समस्या को हल करने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ कार्य योजना बनाएं। नदी और शहर के बड़े नालों के प्रवाह को अवरूद्ध करने वाले अवैध निमार्णों को कठोरता से हटाएं। एनजीटी के प्रावधानों का पालन करते हुए नदियों और नालों के तटों के सभी अतिक्रमण हटाएं। नालों की साफ-सफाई और पक्का बनाने का कार्य भी प्राथमिकता से कराएं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने सेवा संकल्प अभियान की कार्य योजना तथा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन ने बताया कि बाढ़ की समस्या को दूर करने तथा नालों के वाटर फ्लो की निगरानी के लिए आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों से सलाह लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है।

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह