रीवा-सीधी-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रामपुर नैकिन से चुरहट तक जून में ट्रेन ट्रायल प्रस्तावित है। 22 किमी ट्रैक पर 20 रेल पैनल बिछाने और ओएचई कार्य तेजी से जारी है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
रीवा-सीधी-सिंगरौली नवीन रेलवे लाइन का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। रेलवे द्वारा सीधी जिले में रामपुर नैकिन स्टेशन तक ट्रेन का ट्रायल सफलतापूर्वक किया जा चुका है। अब रामपुर नैकिन से चुरहट तक आगामी जून 26 में चुरहट रेलवे स्टेशन तक ट्रेन का ट्रायल शुरू करने की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। दरअसल चुरहट तक ट्रेन का ट्रायल पूर्ण न होने के पीछे रेलवे ट्रैक में नवीन रेल पैनल का बिछाना नहीं है, अब रेलवे द्वारा रामपुर नैकिन से चुरहट तक पुरानी रेल पटरियां जो बिछाई गई हैं इसके स्थान पर अब 20 रेल पैनल बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। 6 किलोमीटर की लंबाई में रेल पैनल बिछाने का काम हो चुका है।
रामपुर नैकिन रेलवे स्टेशन से चुरहट रेलवे स्टेशन के बीच 22 किलोमीटर के रेल खंड में अब 14 किलोमीटर में ही 20 रेल पैनल बिछाने का कार्य किया जाना शेष है। रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग प्रयास कर रहा है कि मई माह के अंत तक 20 रेल पैनल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाए। जिससे जून माह के शुरूआती दिनों में रामपुर नैकिन से चुरहट तक सीआरएस कराया जा सके। बताया गया है कि रीवा से रामपुर नैकिन तक पहले ही 20 रेल पैनल बिछाया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो 20 रेल पैनल 260 मीटर लंबी पटरी होती है। जबकि सामान्य और पुरानी पटरियों की लंबाई 13 मीटर की रहती है।
इस रेल खंड में 20 रेल पैनल बिछाने के बाद पैकिंग मशीन से गिट्टी की पैकिंग की जाएगी। इसके बाद रामपुर नैकिन से चुरहट तक रेलवे ट्रैक तैयार हो जाएगा। इस 22 किलोमीटर के रेल खंड में ओएचई वायर खींचने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसे पूरा होने में लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा। हालांकि रामपुर नैकिन से चुरहट तक की नई रेल लाइन का सीआरएस डीजल इंजन के माध्यम से किया जाएगा, फिर भी रेलवे विभाग की ओर से यह प्राथमिकता में लिया गया है कि रामपुर नैकिन से चुरहट तक रेलवे ट्रैक तैयार होने के साथ ही इस 22 किलोमीटर के रेल खंड में ओएचई वायर खींचने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। रीवा-सीधी-सिंगरौली नवीन रेल लाइन का कार्य पूर्ण होने के बाद इसमें चलने वाली ट्रेन इलेक्ट्रिक होंगी। इलेक्ट्रिक के सहारे ही ट्रेन का इंजन दौड़ेगा। इसी वजह से रेल लाइन के कार्य के साथ ही ओएचई वायर खींचने का कार्य भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक सीधी तक रेलवे ट्रैक तैयार हो जाएगी जिससे सीधी तक ट्रेन का ट्रायल कार्य हो सके।
इन कारणों से बिछाई गई थी पुरानी पटरियां
रेलवे स्टेशन रामपुर नैकिन से चुरहट के बीच पुरानी पटरियां पूर्व में बिछाई गई थीं। अब पुरानी पटरियों को निकालकर 20 रेल पैनल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। पुरानी रेल पटरी आरंभ में बिछाने का मुख्य कारण यह था कि पुरानी 13 मीटर लंबी पटरियों को डालकर रेलवे ट्रैक का कार्य पूरा कर लिया गया था। जिससे पुरानी पटरियों से 20 रेल पैनल के अलावा स्लीपर और बेलास्ट सहित अन्य निर्माण सामग्रियां मौके पर पहुंचाई जा सके। बताया गया है कि 260 मीटर लंबे 20 रेल पैनल को ईयूआर एण्ड अनलोडिंग रैक से मौके पर पहुंचाया गया है। मौके पर आवश्यक 20 रेल पैनल पहुंच चुका है। जिसकी वजह से अब पुरानी पटरियों को निकालकर 20 रेल पैनल बिछाया जा रहा है। रेल पटरियों के रामपुर नैकिन से चुरहट तक बिछ जाने के बाद यही माना जा रहा था कि यहां तक रेलवे ट्रैक का कार्य पूर्ण हो चुका है।
चुरहट तक रेलवे निर्माण सामग्री से लोड ट्रेन का आना-जाना भी बना हुआ था। अब रेलवे द्वारा पुरानी बिछाई गई पटरियों को रामपुर नैकिन की ओर से निकालने के साथ ही उनके स्थान में 260 मीटर लंबे 20 रेल पैनल को बिछाने का काम शुरू किया गया है। रेलवे की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 20 रेल पैनल 260 मीटर लंबाई की होने के कारण उसको ट्राली लगी ट्रेन के माध्यम से ही आवश्यक स्थान तक पहुंचाना संभव था।
सीधी रेलवे स्टेशन का सांसद ने किया निरीक्षण
सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने सोमवार को सीधी जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि स्टेशन का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है और केवल कुछ अंतिम कार्य शेष है, जिन्हें शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। सांसद ने कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब सीधी में रेल का आगमन होगा और जिलेवासियों का वर्षों पुराना सपना साकार होगा। उन्होंने इसे केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि जिले के समग्र विकास और जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक बताया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि जिस दिन वो जिलेवासियों के साथ सीधी से रेल यात्रा करेंगे, वो क्षण उनके जीवन के सबसे विशेष और गर्व के पलों में से एक होगा।

जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह