रीवा में फर्जी मार्कशीट के आधार पर बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्र को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
फर्जी मार्कशीट के सहारे बी-एड में प्रवेश लेने वाले छात्र को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत तीन वर्ष की सजा एवं जुर्माना से दंडित किया गया है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी लोक अभियोजक शशि तिवारी ने किया है। उन्होंने बताया कि 26 मई 2020-21 को थाना सिविल लाइन के उपनिरीक्षण आरबी सिंह द्वारा इस आशय की प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध करायी गयी कि ड्यूटी के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय रीवा से उन्हें प्रकरण कायमी हेतु निर्देश प्राप्त हुआ। उक्त पत्र में लेख किया गया है कि उनके कार्यालय को राज्य मानव अधिकार आयोग भोपाल व सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल के माध्यम से जाँच हेतु अभियुक्त रामबदन साकेत का शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें अभियुक्त ने जिला कलेक्टर के द्वारा अभियुक्त को देखने पर गोली मारने व उसकी रिपोर्ट न लिखे जाने का पत्र जारी किया है। साथ ही थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है। उक्त आरोपों के संबंध में जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि लगाये गये आरोपों के संबंध में प्रस्तुत दोनों पत्र कूटचरित हैं। लिहाजा अभियुक्त टीआरएस कॉलेज के छात्र रामबदन साकेत पुत्र वंशराखन साकेत, 33 वर्ष निवासी ग्राम-रिमारी, तहसील सिरमौर जिला-रीवा के खिलाफ धारा 420, 465, 471, 467, 468 का अपराध दर्ज किया गया। जांच में यह भी पता चला कि अभियुक्त ने टी.आर.एस. कॉलेज रीवा में बी.ए. आॅनर्स षष्टम सेमेस्टर वर्ष 2017-18 की परीक्षा में प्राप्त अंक 6 को बेईमानीपूर्वक कूटरचित कर 66 कर दिया और उक्त फर्जी मार्कशीट का उपयोग बी-एड. में प्रवेश हेतु प्रयोग किया गया। उक्त प्रकरण में अभियोजन पक्ष द्वारा टी.आर.एस. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामलला शुक्ला तथा पूर्व प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी सहित 17 गवाहों के बयान लेखबद्ध किये गये। लोक अभियोजक शशि तिवारी के तर्कों से सहमत होते हुये न्यायालय ने रामबदन को दोषी करार देते हुये धारा-420 के अंतर्गत 1 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 200 रुपये का अर्थदण्ड, धारा 467 में 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 500 रुपये का अर्थदण्ड, धारा 468 में 2 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 300 रुपये का अर्थदण्ड समेत धारा 471 के अंतर्गत 2 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 300 रुपये के जुर्माना से दंडित किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।