सतना के मझगवां में 108 एम्बुलेंस से सवारी ढोने का मामला सामने आया, वीडियो वायरल। मरीज के साथ अतिरिक्त लोग बैठाने पर सवाल उठे, वहीं जननी एक्सप्रेस में सुरक्षित प्रसव का अलग मामला भी सामने आया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जनसेवा के लिए बनाई गई आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा अब सवालों के घेरे में है। जिले के मझगवां विकासखंड के बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मरीजों की जान बचाने के लिए तैनात एम्बुलेंस का इस्तेमाल सवारी ढोने में किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 04 एमएच 8754 का चालक श्रवण साकेत रेफर मरीज रेशु बुनकर को सतना ले जाते समय नियमों की खुलेआम अनदेखी करता पकड़ा गया। एम्बुलेंस में मरीज और उसके परिजनों के अलावा आगे की सीट पर तीन अन्य लोगों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। यह न केवल सेवा के उद्देश्य के खिलाफ है, बल्कि आपात स्थिति में मरीज की जान के साथ खिलवाड़ भी है।
स्थानीय लोगों ने जब इस एम्बुलेंस को रोका और वीडियो बनाना शुरू किया, तो चालक घबराकर अतिरिक्त सवारियों को उतारने लगा। यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब एम्बुलेंस चालक द्वारा इस प्रकार का गैरकानूनी कृत्य किया गया हो। जरा से पैसे की आड़ में ये चालक कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। कई दफा ये चालक अपनी आईडी को ब्यस्त बताकर मरीजों को भी गुमराह करते हैं बाद में पैसे में मरीज ढोते हैं। जिले में 40 गाड़ियां 108 एम्बुलेंस के नाम पर दौड़ रही हैं जिनका ठेका जय आंबे एमर्जेन्सी सर्विसेज छत्तीसगढ़ के पास है।
निजी कमाई का साधन बन रही 108
यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है, क्या 108 जैसी जीवनरक्षक सेवा अब निजी कमाई का साधन बनती जा रही है? क्या प्रशासन की निगरानी इतनी कमजोर हो गई है कि एम्बुलेंस चालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं? विशेषज्ञों के अनुसार, एम्बुलेंस में अतिरिक्त सवारी बैठाना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि इससे आपातकालीन उपचार में बाधा उत्पन्न होती है। किसी भी गंभीर स्थिति में यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। क्या यह केवल एक चालक की गलती है या पूरे सिस्टम में व्याप्त लापरवाही की एक झलक? अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह प्रवृत्ति आम हो सकती है और तब 108 सेवा पर जनता का भरोसा भी खतरे में पड़ जाएगा।
जननी एक्सप्रेस में प्रसव
जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने जननी एक्सप्रेस में प्रसव होने का मामला सामने आया है। प्रसव उपरांत जच्चा-बच्चा को पीएनसी वार्ड में भर्ती कराया गया, दोनों स्वस्थ हैं। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बचवई निवासी सूरजदीन की पत्नी को सोमवार की शाम लेवर पेन शुरू हुआ। परिजनों ने 108 में कॉल कर जननी एक्सप्रेस की मांग की। मौके पर एम्बुलेंस क्र. सीजी 04 एनव्ही/6646 के पायलट रजनीश त्रिपाठी और टेक्नीशियन रावेन्द्र जायसवाल ने गर्भवती को एम्बुलेंस में लिटाया, जैसे ही एम्बुलेंस जिला अस्पताल पहुंची मुख्य गेट के पास ही डिलेवरी हो गई। प्रसव के बाद लेवर रूम के स्टाफ द्वारा जच्चा-बच्चा को लेवर रूम में शिफ्ट कराकर इलाज किया गया। बताया गया कि गर्भवती की यह तीसरी डिलेवरी थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भोपाल में लोअर लेक के पास पेड़ों में जहरीले रसायन डालकर सुखाने पर गहरी नाराजगी जताई है। NGT ने भोपाल नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।